
WhatsApp पर निवेश का झांसा, 14 दिन में 4 करोड़ का खेल... दिल्ली में इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश
AajTak
दिल्ली पुलिस ने साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसका कंट्रोल कंबोडिया से किया जा रहा था. ऊंचे रिटर्न का लालच देकर लोगों से करोड़ों की ठगी की गई. म्यूल बैंक खातों के जरिए सिर्फ 14 दिनों में करीब 4 करोड़ रुपए इधर-उधर किए गए. पुलिस ने 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस ने एक इंटरस्टेट इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे नेटवर्क का हैंडलर कंबोडिया में बैठकर ऑपरेशन चला रहा था, जबकि भारत में मौजूद उसके सहयोगी म्यूल बैंक खातों के जरिए ठगी के पैसों को घुमा रहे थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि महज 14 दिनों के भीतर करीब 4 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं.
पुलिस उपायुक्त दक्षिण-पश्चिम अमित गोयल ने बताया कि तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में एक साथ छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया है. यह कार्रवाई वसंत कुंज की रहने वाली 42 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद की गई. पीड़ित महिला ने बताया कि उसको व्हाट्सऐप के जरिए स्टॉक मार्केट में ऊंचे रिटर्न और एक्सपर्ट गाइडेंस का लालच दिया गया था.
पीड़िता का भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग खातों में कुल 15.58 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए. जांच में सामने आया कि पीड़ितों से संपर्क करने के लिए जिन व्हाट्सऐप नंबरों का इस्तेमाल हो रहा था, वे कंबोडिया से ऑपरेट किए जा रहे थे. भारत में मौजूद आरोपी कमीशन के बदले फर्जी और म्यूल बैंक खाते खोलने और उन्हें चलाने का काम कर रहे थे.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वनपतला सुनील कुमार, साकिनाला शंकर, मनोज यादव, संदीप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, राहुल, शेरू और सोमपाल के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 10 हाई-एंड मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं. इनका इस्तेमाल कई म्यूल बैंक खातों के संचालन और विदेशी हैंडलर से संपर्क के लिए किया जाता था.
पुलिस के अनुसार, तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल फोरेंसिक के जरिए पैसों के लेन-देन की कड़ियां जोड़ी गईं. जांच में तेलंगाना निवासी सुनील कुमार को फर्जी बैंक खातों का मुख्य सप्लायर पाया गया. उसने कीसारा में एक फर्जी फर्म बनाकर प्राइवेट बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया था, ताकि साइबर ठगी की रकम को रूट किया जा सके.
पुलिस की पूछताछ के दौरान सुनील कुमार ने साकिनाला शंकर और मनोज यादव की भूमिका का खुलासा किया. इसके बाद संत कबीर नगर से मनोज यादव और बनारस से संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो लखनऊ में खातों का संचालन संभालता था. आगे की कार्रवाई में राजस्थान के कोटा से आदित्य प्रताप सिंह को पकड़ा गया. उस पर देशभर में फर्जी खाते खुलवाने का आरोप है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








