
गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकी मूवमेंट तेज, मुठभेड़ में तीन जवान घायल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन जवान घायल हो गए.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम और घने जंगलों वाले इलाके सोनार में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ जिले के चत्रू क्षेत्र के उत्तर-पूर्व में स्थित सोनार इलाके में हुई, जहां आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा था.
सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने इस अभियान को "ऑपरेशन ट्राशी-I" का नाम दिया है. दोपहर के करीब शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया था. इसी दौरान आतंकियों से सीधे मुकाबला हो गया. सेना के अनुसार, मुठभेड़ में दो से तीन विदेशी आतंकी शामिल रहे, जिनका संबंध पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह से बताया जा रहा है.
आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और इलाके से बाहर निकलने के लिए ग्रेनेड फेंके. सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इलाके को चारों ओर से घेर लिया. मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी कुछ समय तक लगातार चलती रही. इस बीच अतिरिक्त जवानों को भी मौके पर बुलाया गया ताकि आतंकियों को पूरी तरह से घेरा जा सके.
यह भी पढ़ें: दस हजार सिखों का बहा खून, पहाड़ियों का सौदा और ब्रिटिश चाल... जम्मू और कश्मीर के जन्म की कहानी
तीन जवानों को छर्रे लगने से चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. मुठभेड़ क्षेत्र में आतंकियों की खोज तेज करने के लिए ड्रोन, आधुनिक निगरानी उपकरण और स्निफर डॉग्स का उपयोग किया जा रहा है. सेना ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और आतंकियों को खत्म करने के लिए घेरा कड़ा किया जा रहा है.
यह इस साल जम्मू क्षेत्र में आतंकियों के साथ तीसरी मुठभेड़ है. इससे पहले 7 और 13 जनवरी को कठुआ जिले के बिलावर इलाके में भी ऐसी घटनाएं हुई थीं. गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा बढ़ाने के लिए पूरे इलाके में अभियान तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








