
बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कल... सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
AajTak
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया के तहत सोमवार को पार्टी मुख्यालय में बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा, जहां नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन के चलते उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है, जिससे वह बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं.
भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया के तहत सोमवार को पार्टी मुख्यालय में शीर्ष नेताओं का जमावड़ा देखने को मिलेगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी के लगभग सभी मुख्यमंत्री, राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है और उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत शीर्ष नेतृत्व ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है. नितिन नबीन बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे.
सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे नितिन नबीन
बीजेपी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, सोमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा. इसके बाद 19 जनवरी को शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसी दिन शाम 5 से 6 बजे के बीच नाम वापस लिए जा सकेंगे. नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा अगले दिन की जाएगी.
सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर पार्टी के लगभग सभी मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. इसके अलावा बीजेपी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और अन्य बड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. नितिन नबीन, जो बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे, सोमवार को औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल करेंगे.
कैसे होता है चुनाव?

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








