
Monsoon Update: यूपी-बिहार से महाराष्ट्र तक, जानिए आपके राज्य में किस तारीख को पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने दे दिया पूरा अपडेट
AajTak
Weather Update: देश में मॉनसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. अभी अंडमान और निकोबार के ऊपर मॉनसून पहुंचा है और माना जा रहा है कि 27 मई को केरल पहुंच जाएगा.
Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India Weather) के विभिन्न राज्य पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी की वजह से तप रहे हैं. दिल्ली में पिछले रविवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री के पार पहुंच गया. लोगों के लिए कड़ी धूप में बेवजह बाहर नहीं निकलने की चेतावनी भी जारी की गई. यूपी-बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में इन दिनों अत्यधिक गर्मी पड़ रही है. हालांकि, इस बीच देश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. अभी अंडमान और निकोबार के ऊपर मॉनसून पहुंचा है और माना जा रहा है कि 27 मई को केरल पहुंच जाएगा. मौसम विभाग ने यह जानकारी भी दी है कि किस राज्य में कब तक मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के बंगाल की दक्षिण खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल हैं. अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक वर्षा की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
उधर, पिछले कुछ दिनों से पंजाब में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में एक बार फिर से तापमान के बढ़ने की आशंका है. पंजाब में 18 मई से गर्मी और जोर पकड़ेगी. गौरतलब है कि 16 और 17 मई को थोड़े धूल भरे मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बुधवार से एक बार फिर गर्मी अपना प्रकोप दिखाएगी.
Advancement of Southwest Monsoon: • The Northern Limit of Southwest Monsoon continues to pass through 5°N/80°E, 8°N/85°E, 11°N/90°E, Long Islands and 14.8°N/97.5°E. pic.twitter.com/MZVCyo1B9k
16 मई से 8 जुलाई के बीच होगी झमाझम बारिश मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर पूरा मैप जारी करके बताया है कि किस राज्य में कब मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है. 16 मई को मॉनसून अंडमान पहुंच गया है. इसके बाद एक जून को लक्षद्वीप पहुंचने की उम्मीद है. 10 जून को यह महाराष्ट्र पहुंचेगा. वहीं, 15 जून को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार आदि राज्यों में पहुंचेगा. वहीं, यूपी में मॉनसून 20 जून को आने की उम्मीद जताई गई है. गुजरात के ज्यादातर इलाकों में मॉनसून के 20 और 25 जून तक पहुंचने की संभावना है. 30 जून को राजस्थान के विभिन्न हिस्सों को मॉनसून की बारिश कवर करेगी. उत्तराखंड की बात करें तो यहां पर 20 जून को मॉनसून पहुंचेगा. जम्मू-कश्मीर में 25 जून को मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







