
Mohammed Shami: मोहम्मद शमी के घर के बाहर क्यों लगती हैं कतारें, चेकिंग के बाद मिलती है एंट्री
AajTak
हाल ही में भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 7 मुकाबलों में कहर बरपा दिया था. इस दौरान शमी ने 5.26 की औसत से सबसे ज्यादा 34 विकेट लिए थे. इसके बाद से ही उनके फैन्स फॉलोइंग काफी बढ़ गई है. उनके घर सेल्फी के लिए लंबी कतारें लगती हैं. इस पर शमी ने आजतक एजेंडा प्रोग्राम में खुलासा किया...
Mohammed Shami: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बुधवार (13 दिसंबर) को आजतक एजेंडा प्रोग्राम में भी शामिल हुए. इस दौरान शमी ने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए. इसी दौरान उनकी फैन फॉलोइंग को लेकर भी सवाल किया गया, जिस पर शमी ने कहा कि 20 से 50 और अब उनके फैन्स हजारों में हो गए हैं.
हाल ही में शमी ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके घर के बाहर सैकड़ों फैन्स लाइन में लगे नजर आ रहे हैं. यह सभी फैन्स शमी के साथ सेल्फी लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे. इन फैन्स को चेकिंग के बाद ही एंट्री मिलती है.
'ऐसा लगा जैसे मैं चुनाव लड़ रहा हूं'
इस वीडियो और फैन फॉलोइंग को लेकर शमी से सवाल किया गया. इस पर तेज गेंदबाज ने कहा, 'ये तो बहुत कम है. ये तो तब का है, जब मैं जिम से आया था. ये तो शाम हो गई थी. दिन में तो ऐसा लगा जैसे मैं चुनाव लड़ रहा हूं. शमी भाई की जय हो, शमी भाई जिंदाबाद. भाई ये कर रहे हो आप लोग. मैंने कहा कि एक बड़ा सा सर्कल बनाकर सेल्फी ले लो. बोले नहीं भाई सामने से सेल्फी चाहिए.'
शमी ने कहा, 'जब से यह सेल्फी आया है तब से तो खून पीलिया है मेरा. आदमी सामने के कैमरे से फोटो खींचकर संतुष्ट है ही नहीं. इंसानियत से एक फोटो करा दी तो फिर सेल्फी की डिमांड करते हैं. फिर ऊपर के ऐंगल से लेगा. वो तब तक करते हैं जब तक संतुष्ट नहीं हो जाता. इस दिन (लंबी कतार वाले दिन) तो मम्मी भी थीं घर पर. मेरी मम्मी कहीं भी हों वो गांव पर ही सोती हैं.'
सुसाइड वाले बयान पर शमी ने क्या कहा?

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











