
Mohammad Rizwan India vs Pakistan: 'पाकिस्तानी दुकानों में हमारे लिए हर चीज फ्री', टीम इंडिया को हराने के बाद इस दिग्गज का खुलासा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था. वर्ल्ड कप इतिहास में यह भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली जीत थी. इसके बाद पाकिस्तानी दुकानदारों ने स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान से पैसे नहीं लिए. इसका खुलासा खुद रिजवान ने ही किया...
Mohammad Rizwan India vs Pakistan: क्रिकेट जगत में पाकिस्तान और टीम इंडिया के मुकाबले पर दुनियाभर की निगाहें रहती हैं. राजनीतिक तनाव के चलते दोनों टीमों के बीच एक दशक से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. मगर यह भारत और पाकिस्तान की टीमें वर्ल्ड कप और एशिया कप में आमने-सामने आती हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में दोनों ही टीमों से ज्यादा उनके फैन्स के लिए जीत ज्यादा जरूरी होती है. खासकर पाकिस्तानी टीम तो भारत के खिलाफ हार को पचा ही नहीं पाते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर टीवी तोड़ने की खबरें तक सामने आने लगती हैं.
टीम इंडिया के खिलाफ जीत के बाद मिला प्यार
मगर टीम इंडिया के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तानी फैन्स खिलाड़ियों का दिल खोलकर स्वागत करते हैं. खिलाड़ियों से सामान खरीदने पर पैसे तक नहीं लेते हैं. ऐसा ही कुछ टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान हुआ था. जब पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार टीम इंडिया को हराया, तो फैन्स ने खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया. खिलाड़ी दुकान में खरीदारी करने गए, तो दुकानदारों ने पैसे तक नहीं लिए.
बता दें कि 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 152 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में पाकिस्तान ने बगैर विकेट गंवाए यह मैच जीत लिया था. तब रिजवान ने नाबाद 79 रन और कप्तान बाबर आजम ने नाबाद 68 रन बनाए थे.
Pakistan 🇵🇰 vs India 🇮🇳 T20 World Cup 2021 match becomes the most viewed match in T20i cricket history. #PAKvIND #T20WorldCup21 pic.twitter.com/FnpIrF6qnO

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










