
Milkipur Bypoll 2025 LIVE: फैजाबाद में मिली हार का बदला ले पाएगी BJP? मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग आज
AajTak
Milkipur Vidhan Sabha UPChunav 2025 Live Updates: मुख्य रूप से इस उपचुनाव में मुकाबला समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान के बीच होने की उम्मीद है. बीएसपी उपचुनाव नहीं लड़ रही है. कांग्रेस इस सीट पर अपने गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी उम्मीदवार का समर्थन कर रही है. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी इस सीट से उम्मीदवार को मैदान में उतारा है.
Milkipur Vidhan Sabha UPChunav 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर आज बुधवार (5 फरवरी) को उपचनाव के लिए मतदान है. इस सीट पर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई है. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी. नतीजे 8 फरवरी को जारी होंगे. अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित इस सीट पर 3,70,829 वोटर्स 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
मुख्य रूप से इस उपचुनाव में मुकाबला समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान के बीच होने की उम्मीद है. बीएसपी उपचुनाव नहीं लड़ रही है. कांग्रेस इस सीट पर अपने गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी उम्मीदवार का समर्थन कर रही है. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी इस सीट से उम्मीदवार को मैदान में उतारा है.
पहली बार मतदान करेंगे 4811 वोटर्स
उपचुनाव के लिए कुल 1,92,984 पुरुष मतदाता, 1,77,838 महिला मतदाता और सात थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं. विधानसभा क्षेत्र में 4,811 पहली बार मतदान करने वाले मतदाता हैं. चुनाव के लिए 255 पोलिंग सेंटर और 414 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. 210 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और 25 केंद्रों पर वीडियोग्राफी की जाएगी. मतदान सिविल पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों की सहायता से कराया जाएगा.
अवधेश प्रसाद ने सीट की थी खाली
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद लोकसभा सीट जीतने के बाद सपा नेता अवधेश प्रसाद के मिल्कीपुर सीट खाली करने के बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी है. अब, जबकि सपा इस सीट को बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, भाजपा इस चुनाव को फैजाबाद में अपनी हार का बदला लेने के अवसर के रूप में देख रही है. 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर अयोध्या जिले की एकमात्र विधानसभा सीट थी, जिसे भाजपा ने हारा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









