
Mercury Transit in Capricorn 2021: नए साल 2022 से पहले हो रहा बुध गोचर, इन राशियों को होने जा रहा लाभ
AajTak
Budh Rashi Parivartan 2021: ज्योतिष में ग्रहों का गोचर करना काफी महत्व रखता है. 29 दिसंबर को बुध ग्रह धनु से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इस राशि में बुध ग्रह 24 दिन तक रहेंगे, फिर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार बुध राशि परिवर्तन से सभी 12 राशि के जातकों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है. बुध ग्रह को संचार और बुद्धि का कारक माना गया है. व्यक्ति की तर्क करने की शक्ति, निर्णय लेने और तार्किक सोच बुध देव के द्वारा ही शासित होते हैं. ऐसे में जानते हैं कि नए साल 2022 के आगमन से दो दिन पहले हो रहा बुध का ये गोचर आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ.
Budh Rashi Parivartan 2021 Date: बुध ग्रह सौरमंडल में सबसे छोटे और सूर्य के सबसे निकट हैं. ये 24 दिन के अंदर अपनी चाल बदल देते हैं, यानी एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं. नये साल 2022 के आने से दो दिन पहले 29 दिसंबर को बुध ग्रह सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार, बुध की शुभ स्थिति दृढ़ शक्ति बढ़ाती है, साथ ही बुद्धि तेज करती हैं, वहीं जिन लोगों की कुंडली में बुध अशुभ या फिर कमजोर स्थिति में होता है, उनकी निर्णय लेने की शक्ति में कमी देखने को मिलती है. बुध का राशि परिवर्तन सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव डालता है. जानते हैं कि नए साल 2022 के आगमन से दो दिन पहले हो रहा बुध का ये गोचर आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










