
Meerut News: 'सात फीसदी वोट वाली AIMIM सपा की दुकान...', ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा
ABP News
Meerut News In Hindi:ओम प्रकाश राजभर ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में शामिल होने पर कहा कि वो अब ‘दगे हुए कारतूस’ हैं. इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनावों में विपक्ष के सूपड़ा साफ़ होने का दावा किया.
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी के मुस्लिम वोट बैंक में असीउद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM बड़ी सेंध लगाने जा रही है. यह दावा सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया है. उन्होंने सपा और अखिलेश यादव पर हमला व बोलते हुए कहा कि 7 प्रतिशत वोट वाली पार्टी उनकी दुकान बंद कर देगी.
ओम प्रकाश राजभर ने यह बयान आज मेरठ में एबीपी न्यूज़ से बातचीत में दिया. यही नहीं ओम प्रकाश राजभर ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में शामिल होने पर कहा कि वो अब ‘दगे हुए कारतूस’ हैं. इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनावों में विपक्ष के सूपड़ा साफ़ होने का दावा किया.
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मेरठ पहुंचे थे, यहां उन्होंने विधानसभा चुनावों की तैयारी के साथ ही कई मुद्दों पर बात की. जिसमें उन्होंने दावा किया कि ओवैसी की पार्टी AIMIM समाजवादी पार्टी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाएगी. 7 प्रतिशत वोट बैंक वाली पार्टी सपा की दुकान बंद कर देगी. आने वाले चुनाव उनका सूपड़ा साफ़ हो जाएगा. इसके साथ ही सपा में शामिल हो रहे नेताओं खासकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर कहा वो अब दगे हुए कारतूस हैं.
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजभर बेहद आत्मविश्वास से भरे नजर आए. कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल RLD, निषाद पार्टी, अपना दल और सुभासपा मजबूत स्थिति में हैं. विपक्ष का पूरी तरह से सूपड़ा साफ़ हो जाएगा. सीट बंटवारे के सवाल पर राजभर ने हंसते हुए कहा, “100 सीट जीतेंगे तब भी मंत्री बनना है, 10 सीट जीतेंगे तब भी मंत्री ही बनना है तो 10 सीट में ही खुश रहिए.”













