MCD चुनाव: AAP के इस नेता को टिकट मिलने पर हंगामा, नाराज कार्यकर्ताओं ने बताया लेंटर माफिया
AajTak
दक्षिणपुरी वार्ड संख्या 164 से प्रेम चौहान को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित सीएम अरविंद केजरीवाल के निवास पर पहुंचकर हंगामा किया. इस उनके हाथों में तख्तियां भी थीं, जिस पर प्रेम चौहान को लेंटर माफिया बताया गया है.
दिल्ली में नगर निगम चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. 250 वार्डों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस बीच अब उम्मीदवारों के नामों को लेकर विरोध भी देखने को मिल रहा है. ताजा मामला रविवार का है, जहां दक्षिणपुरी वार्ड संख्या 164 से प्रेम चौहान को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित सीएम अरविंद केजरीवाल के निवास पर पहुंचकर हंगामा किया. इस उनके हाथों में तख्तियां भी थीं, जिस पर प्रेम चौहान को लेंटर माफिया बताया गया है.
बता दें कि इससे पहले भी पार्टी के पूर्व पार्षदों ने 7 नवंबर को पार्टी मुख्यालय पर साउथ एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष प्रेम चौहान के खिलाफ प्रदर्शन किया था. पूर्व पार्षदों ने प्रेम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मांग की थी कि एमसीडी चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया जाए. इस दौरान उन्होंने प्रेम चौहान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिस पर पार्टी नेताओं की तरफ से संज्ञान लेने का आश्वासन दिया गया था.
4 दिसंबर को होगा मतदान
गौरतलब है कि दिल्ली में नगर निगम (MCD) के चुनाव के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को होगी और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे. सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक वोटिंग होगी. दिल्ली में विधानसभा 70 सीटें हैं. लेकिन, 2 सीटों चुनाव नहीं होंगे. ऐसे में 68 विधानसभा सीटों पर होंगे, इनमें 250 वार्ड हैं. यहां इलेक्शन करवाए जाएंगे. पिछली बार की तरह ईवीएम का यूज किया जाएगा. 50 हजार से ज्यादा ईवीएम रखी गई हैं.
टिकट नहीं मिलने पर टावर पर चढ़े नेता
टिकट नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी के एक नेता टावर पर चढ़ गए. इस दौरान काफी देर हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद वह नीचे आए. दरअसल, हसीब उल हसन को पार्टी ने निगम में पार्षद मनोनीत किया था, लेकिन इस बार भी उन्हें टिकट नहीं मिल पाया. आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद हसीब उल हसन पार्टी पर गलत नीतियों का आरोप लगा शास्त्री पार्क मेट्रो के सामने हाई टेंशन वायर टावर पर चढ़ गए. उनका आरोप है कि पार्टी ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया और पेपर भी रखवा लिए गए हैं. हसीब ने पेपर वापस न मिलने पर आत्महत्या की धमकी भी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें काफी देर की मशक्कत के बाद नीचे उतारा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







