
दिल्ली में धूप वाली सर्दी... मौसम उटपटांगा! सामान्य से ज्यादा अधिकतम तापमान
AajTak
दिल्ली-NCR घने कोहरे की चपेट में है. कपकपाती ठंड और कोहरे के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाकों में सुबह ठंड और घना कोहरा छा जाता है, जबकि दोपहर में धूप राहत का अहसास कराती है. दिल्ली का यह मौसम हैरान करने वाला बना हुआ है.
शनिवार,17 जनवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड बनी हुई है. कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई है. दिल्ली-एनसीआर की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली में घना कोहरा और शीतलहर ठिठुरन को और बढ़ा रहे हैं, जबकि दोपहर तक धूप कई इलाकों में राहत का अहसास करा रही है. आज भी दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर असर हुआ है.
दिल्ली-NCR में धूप वाली सर्दी का मिजाज जारी है. आज कई जगह तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है. क्षेत्र में अधिकतम तापमान 19.0°C से 22.5°C के बीच रहा है. सफदरजंग और आयाना नगर ने अधिकतम तापमान 22.5°C दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.9°C और 3.1°C अधिक है.
पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 19.0°C रहा. लोदी रोड पर 21.6°C और रिज पर 21.0°C तापमान दर्ज हुआ है. यहां भी तापमान सामान्य से अधिक रहा है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.4°C से 5.7°C के बीच रहा है. सफदरजंग ने सबसे कम 4.4°C दर्ज किया, जबकि आयाना नगर 4.9°C पर रहा. दोनों सामान्य से काफी नीचे थे. पालम ने न्यूनतम तापमान 5.7°C दर्ज किया. पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है.
घने कोहरे का असर जारी रहेगा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 17 जनवरी को घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. आने वाले दिनों में भी कई हिस्सों में कोहरे का असर बना रह सकता है. IMD ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 जनवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है. आज भी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला है. सहारनपुर, गाजियाबाद, बरेली, गोरखपुर और कानपुर में बहुत घना कोहरा छाया है, जिसका असर विजिबिलिटी पर पड़ा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










