
Maharashtra: IT रेड में मिली डायरी, यशवंत जाधव ने 'मातोश्री' को 50 लाख की घड़ी, 2 करोड़ के गिफ्ट दिए!
AajTak
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कुछ ठेकेदारों और यशवंत जाधव पर भ्रष्टाचार और गुटबंदी की शिकायतों के बाद बीते 25 फरवरी को आयकर विभाग ने पूरे मुंबई में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया था. इस दौरान 35 से अधिक परिसरों को कवर किया गया था.
आयकर विभाग को शिवसेना नेता यशवंत जाधव, उनके सहयोगियों और बीएमसी ठेकेदारों के आवास पर 25 फरवरी को तलाशी में कुछ अहम सबूत मिले थे. जांच में विभाग को जाधव द्वारा की गई करोड़ों की संदिग्ध एंट्रियों वाली एक डायरी भी मिली है. अधिकारियों के मुताबिक डायरी में एक एंट्री में मातोश्री को 50 लाख रुपये की घड़ी भेजने और दूसरी एंट्री में गुड़ी पड़वा पर मातोश्री को 2 करोड़ रुपये का उपहार भेजने का जिक्र है. मालूम हो कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर का नाम भी मातोश्री है. डायरी में मातोश्री के जिक्र पर पूछताछ में यशवंत जाधव ने बताया कि उनकी मां के जन्मदिन पर घड़ी गिफ्ट की गई थी. वहीं गुड़ी पड़वा पर उन्होंने अपनी मां की याद में जरूरतमंदों को गिफ्ट दिए थे.
न्यूजटहॉक कंपनी के लेन-देन की भी जांच
दो संदिग्ध एंट्रियों के अलावा विभाग एक कंपनी न्यूजहॉक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के विभिन्न लेनदेन की भी जांच कर रहा है. कंपनी का मालिक ठेकेदार बिमल अग्रवाल है. अग्रवाल से पहले भी पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बम डिस्पोजल सूट घोटाले और सट्टेबाजी से जुड़े मामलों में पूछताछ की जा चुकी है.
यशवंत की पत्नी के हलफनामा से खुली पोल
यशवंत जाधव पर 30 करोड़ रुपये के विभिन्न बीएमसी के ठेकों के लिए बिमल अग्रवाल का पक्ष लेने का संदेह है. जाधव की पत्नी मुंबई के भायखला से विधायक यामिनी जाधव ने 2019 में हलफनामा दायर किया था. आयकर विभाग को इसी हलफनामे से प्रधान डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कोलकाता की कंपनी से लेन-देन का पता चला था. कंपनी ने करीब 15 करोड़ रुपये दिए थे, जिसे जाधव और परिवार ने भायखला में एक इमारत की खरीद में निवेश कर दिया था. जाधव परिवार ने बाद में कंपनी को ये पैसे वापस कर दिए थे, जिसे बाद में कंपनी ने न्यूजहॉक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दिया.
31 फ्लैट खरीदे, हवाला के जरिए किया भुगतान

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







