
Maharashtra: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी, प्रॉफिट का लालच देकर 17 लाख रुपये का लगा दिया चूना
AajTak
महाराष्ट्र के नवी मुंबई (Navi Mumbai) में शेयर ट्रेडिंग (share trading) के नाम पर 17 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली गई. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई (navi mumbai) में शेयर ट्रेडिंग (share trading) के नाम पर धोखाधड़ी (fraud) का मामला सामने आया है. यहां प्रॉफिट कराने का लालच देकर एक व्यक्ति से 17 लाख रुपये का चूना लगा दिया गया. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
एजेंसी के मुताबिक, यह मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर का है. यहा के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी. इसमें पीड़ित ने कहा था कि उसे कुछ लोगों ने शेयर ट्रेडिंग में पैसे इन्वेस्ट करने को कहा, इसके लिए उसे प्रॉफिट कराने का लालच दिया गया था. उसी के तहत 17 लाख रुपये से अधिक रुपये दे दिए.
यह भी पढ़ें: टेलीग्राम चैनल, फेक ट्रेडिंग और 58 करोड़ का लेनदेन... विदेशों तक फैला साइबर ठगी का जाल, 6 आरोपी अरेस्ट
पीड़ित नेरुल क्षेत्र का रहने वाला है. उसे ट्रेडिंग में प्रॉफिट का वादा किया गया था. साइबर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित से 5 दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024 तक फर्जी शेयर ट्रेडिंग स्कीम में 17.30 लाख रुपये इन्वेस्ट कराए.
यह भी पढ़ें: 46 करोड़ 55 लाख रुपयों की ठगी, 12 हजार 116 शिकायतों का गुरुग्राम पुलिस ने किया खुलासा
इसके बाद जब पीड़ित को वादे के मुताबिक रिटर्न और इन्वेस्ट की गई रकम नहीं मिली तो उसने पुलिस से मामले की शिकायत की. मामले को लेकर अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया. पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










