
Madhya Pradesh News: अंबाला जेल की मिट्टी से नाथूराम गोडसे की प्रतिमा बनाएगी हिंदू महासभा, जानें फिर क्या करेगी
ABP News
हिंदू महासभा ने कहा है कि वह नाथूराम गोडसे की प्रतिमा बनाएगी. महासभा का कहना है कि गोडसे और आप्टे की प्रतिमा बनाकर उन्हें ग्वालियर में महासभा के कार्यालय में स्थापित किया जाएगा.
Gwalior News: ग्वालियर हिंदू महासभा ने कहा है कि वह हरियाणा की अंबाला सेंट्रल जेल से लाई गई मिट्टी से नाथूराम गोडसे की प्रतिमा बनाएगी. दक्षिणपंथी संगठन ने यह टिप्पणी सोमवार को की. महासभा के कार्यकर्ता पिछले हफ्ते अंबाला की जेल से मिट्टी लाए थे जहां गोडसे और नारायण आप्टे को महात्मा गांधी की हत्या के अपराध में 15 नवंबर 1949 को फांसी दी गई थी.
हर राज्य में बलिदान धाम बनाएंगेहिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने पत्रकारों से कहा कि इस मिट्टी से गोडसे और आप्टे की प्रतिमा बना कर उन्हें ग्वालियर में महासभा के कार्यालय में स्थापित किया जाएगा. डॉ. भारद्वाज ने कहा कि महासभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश) के ‘बलिदान धाम’ में गोडसे और आप्टे की प्रतिमाएं स्थापित कीं. उन्होंने कहा, ‘‘ हम हर राज्य में इस तरह के बलिदान धाम का निर्माण करेंगे.''

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












