
LSG vs PBKS: 3 मैच में कुल 17 रन... 27 करोड़ की कीमत वाले ऋषभ पंत फिर फ्लॉप!
AajTak
ऋषभ पंत को लखनऊ की टीम ने 27 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम मे शामिल किया था. लेकिन पंत की बल्लेबाजी ने फैंस को निराश ही किया है. अबतक खेले तीन मैच में पंत के बल्ले से कुल 17 रन ही निकले हैं.
Lucknow Super Giants (LSG) vs Punjab Kings (PBKS): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला हुआ. इस मैच में भी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी और लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने निराश किया. महज 2 रन बनाकर वो आउट हो गए.
सबसे महंगे खिलाड़ी सबसे फीका प्रदर्शन
बता दें कि ऋषभ पंत को लखनऊ की टीम ने 27 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम मे शामिल किया था. लेकिन पंत की बल्लेबाजी ने फैंस को निराश ही किया है. अबतक खेले तीन मैच में पंत के बल्ले से कुल 17 रन ही निकले हैं.
ऐसा रहा है प्रदर्शन
लखनऊ ने इस सीजन का आगाज दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मुकाबले से किया था. अपने इस पहले मैच में ऋषभ पंत खाता भी नहीं खोल सके थे. कुलदीप यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया था. वहीं, दूसरे मैच में भी पंत केवल 15 रन बना सके थे. हर्षल पटेल ने उन्हें आउट किया था. तीसरे मैच में जब टीम अपने होमग्राउंड पर खेल रही थी तो पंत से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन पंत केवल 2 रन बनाकर मैक्सवेल का शिकार हो गए. वो ऐसे समय पर अपना विकेट गंवाकर गए जब लखनऊ पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा चुकी थी.
यह भी पढ़ें: Lucknow Super Giants, IPL 2025: आईपीएल के बीच ऋषभ पंत की टीम को तगड़ा झटका... फिर चोटिल हुआ ये धुरंधर गेंदबाज

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.












