
Lok Sabha Election Result 2024 Live Streaming: लोकसभा चुनाव रिजल्ट के लिए 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, यहां देखें लाइव कवरेज
AajTak
results.eci.gov.in, Election Results 2024: लोकसभा की 543 सीटों पर चुनाव के परिणाम आज, 4 जून को जारी किए जाएंगे. सभी राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती के साथ-साथ रुझान आने शुरू हो जाएंगे.
Lok Sabha Election Result 2024 Live Streaming: भारत में 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. 543 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को जीत मिलती नजर आ रही है. जैसे-जैसे वोटों की गिनती पूरी होती जाएगी, वैसे-वैसे हर राज्य की तस्वीर साफ होने लगेगी. लोकसभा चुनावों की नतीजों की लाइव कवरेज आप आजतक पर देख सकते हैं.
When to watch Lok Sabha Chunav result: लोकसभा चुनाव की 543 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी. इसके बाद वीवीपैट की पर्चियों से ईवीएम के नतीजों का मिलान किया जाएगा. वहीं, लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज ही घोषित किए जाएंगे.
सभी राज्यों की हर सीट का अपडेट देखने के लिए यहां क्लिक करें
Where to watch Lok Sabha Chunav result: लोकसभा चुनाव की 543 सीटों पर वोटों की गिनती के साथ-साथ चुनाव के नतीजे आप भी लाइव देख सकते हैं. हर सीट का अपडेट और चुनाव नतीजों से जुड़ी खबरें आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर पढ़ सकते हैं. आजतक वेबसाइट पर देश-दुनिया समेत तमाम खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. वहीं, आजतक के यूट्यूब चैनल पर चुनाव का विश्लेषण भी लाइव देख सकते हैं. नीचे क्लिक करके देखें लाइव...
एग्जिट पोल में NDA की जीत का अनुमान

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










