
LIVE: कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के भीतर घुसी गुस्साई भीड़, प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़
AajTak
कोलकाता से सामने आए वीडियो में आरजी कर अस्पताल के बाहर प्रदर्शनकारियों का हुजूम नजर आ रहा है. लोगों को 'We want Justice' के नारे लगाते हुए भी सुना जा सकता है. जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए थे. भीड़ उग्र हो गई और बैरिकेडिंग को तोड़कर भीतर घुस गई.
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के बाहर बुधवार को प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुई भीड़ उग्र हो गई. गुस्साई भीड़ अस्पताल परिसर में घुस गई और गाड़ियों में तोड़फोड़ की. बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में हुए महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस की जांच सीबीआई कर रही है. आरजी कर अस्पताल के बाहर हंगामे से जुड़े लाइव अपडेट्स आप यहां देख सकते हैं:
-घटना को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर हमला बोला है. बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा.
-एक ट्रेनी डॉक्टर ने कहा, 'हम प्रोटेस्ट साइट से 11 बजे निकलने वाले थे. लेकिन बाहर लोगों का एक बहुत बड़ा ग्रुप था जो 'We want Justice' के नारे लगा रहे थे. सबके कहने के बाद भी वे वहां से जा नहीं रहे थे.' उन्होंने बताया कि भीड़ उग्र हो गई थी और वे कैंपस में घुसने की कोशिश कर रहे थे. अचानक वे लोग आकर तोड़फोड़ करने लगे.
-एक पुलिसकर्मी ने बताया कि किस तरह भीड़ ने पुलिस वाहनों पर हमला किया. उसने कहा कि एक ईंट उसकी पीठ पर आकर लगी. भीड़ द्वारा पुलिस पर पत्थर फेंकने की भी खबरें हैं.
-घटना पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'आज रात आरजी कर में गुंडागर्दी और बर्बरता ने सभी सीमाओं को पार कर दिया. एक जन प्रतिनिधि के रूप में मैंने अभी कोलकाता पुलिस कमिश्नर से बात की और उनसे सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि आज की हिंसा के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जाए, उसे जवाबदेह ठहराया जाए और अगले 24 घंटों के भीतर कानून के दायरे में लाया जाए, भले ही वो किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखता है.'
-कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने कहा, 'मैं बहुत नाराज हूं. जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था. हमने वही किया जो सही है. अब मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है.' उन्होंने कहा कि मोटिवेटेड मीडिया कैंपेन चलाया जा रहा है, यह कोलकाता के लिए दुखद है. मौके पर पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल, ज्वाइंट सीपी (HQ) मीराज खालिद, डीसीपी सेंट्रल इंदिरा मुखर्जी, डीसीपी (नॉर्थ) अभिषेक गुप्ता मौजूद हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












