
Lenovo ने भारत में लॉन्च किया नया टैबलेट, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये
AajTak
Lenovo Tab K10 टैबलेट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस एंड्रॉयड 11 बेस्ड टैबलेट में 10.3-इंच फुल-HD TDDI डिस्प्ले दिया गया है. इस टैबलेट में 7,500mAh की बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है.
Lenovo Tab K10 टैबलेट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस एंड्रॉयड 11 बेस्ड टैबलेट में 10.3-इंच फुल-HD TDDI डिस्प्ले दिया गया है. इस टैबलेट में 7,500mAh की बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. यहां Lenovo Active Pen stylus का भी सपोर्ट दिया गया है.
Lenovo Tab K10 टैबलेट की शुरुआती कीमत 25,000 रुपये रखी गई है. हालांकि, अभी कंपनी की वेबसाइट पर फेस्टिवल सेल डिस्काउंट इस पर दिया जा रहा है. यहां, Wi-Fi ओनली और Wi-Fi + 4G LTE (3GB + 32GB) वेरिएंट को 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. हालांकि, Wi-Fi ओनली मॉडल आउट ऑफ स्टॉक है.
इसी तरह 4GB + 64GB वेरिएंट के Wi-Fi ओनली और Wi-Fi + 4G LTE वर्जन को क्रमश: 15,999 रुपये और 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. फिलहाल, 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत नहीं बताई गई है. इसे ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ऑफिशियल वेबसाइट पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी दिए जा रहे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












