
Lebanon Ground Report: सुनसान सड़कें, दुकानों पर ताले... खंडहर में तब्दील हुआ लेबनान का सफारन शहर
AajTak
इजरायली सुरक्षा बल लगातार हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. लेबनान-इजरायल सीमा के पास स्थित सफरान शहर में भी इजरायली सुरक्षाबलों ने भीषण बमबारी की है, जिससे शहर में रहने वाले लोग पलायन कर चुके हैं और ये शहर अब खंडहर में तब्दील हो गया है.
इजरायली हमलों में हिज्बुल्लाह के पूर्व चीफ नसरल्लाह की मौत के बाद से लेबनान और इजरायल के बीच जंग जारी है. इजरायली सुरक्षा बल लगातार हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. लेबनान-इजरायल सीमा के पास स्थित सफरान शहर में भी इजरायली सुरक्षाबलों ने भीषण बमबारी की है, जिससे शहर में रहने वाले लोग पलायन कर चुके हैं और ये शहर अब खंडहर में तब्दील हो गया है. आजतक लगातार ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट कर रहा है. आइए जानते हैं यहां का ताजा हाल...
एक वक्त पर सफारन काफी अस्थव्यस्थ वाला शहर था, लेकिन इजरायली हमलों के बाद से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है.
इजरायली हवाई हमलों का डर
इजरायली एयर स्ट्राइक के डर ने सफारन को शांत कर दिया है और कभी व्यस्त रहने वाले सड़कों पर आज सन्नाटा पसरा हुआ है. शहर के ऊपर उड़ते इजरायली ड्रोन से लगातार खतरा बना हुआ है और नागरिकों को सुरक्षा बरतने का निर्देश दिया है.
हिज्बुल्लाह का असर और पलायन
सफरान हिज्बुल्लाह का एक प्रमुख गढ़ माना जाता है. इजरायली हमलों के बाद यहां रहने वाली ज्यादातर शिया बहुल आबादी धीरे-धीरे पलायन कर रही है. साथ ही नागरिकों को हिज्बुल्लाह की सभाओं में शामिल न होने की भी हिदायत दी है, क्योंकि इजरायली सेना लगातार उन्हें निशाना बना रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







