
Law and Order: टेरर फंडिंग, धमाकों की साजिश, टार्गेट किलिंग, NIA ने ऐसे किया ये बड़ा खुलासा
AajTak
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसका गैंग टेरर फंडिंग के ज़रिए मुंबई समेत देश के कई अहम शहरों में आतंकी हमले की साज़िश रच रहा था और उन्होंने इसका काम डी कंपनी के ही एक अहम चेहरे और दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ माने जानेवाले छोटा शकील के जीजा और उसके भाई को सौंप रखा था.
देश का सबसे बड़ा मोस्ट वॉन्टेड डॉन और डी कंपनी की सीईओ दाऊद इब्राहिम पिछले 30 सालों से विदेश में छिपकर बैठा है. इन बीते सालों में उसे भारत लाने की तमाम कोशिशें की गई. लेकिन कामयाबी नहीं मिली. मगर इतना लंबा अरसा बीत जाने पर भी मुंबई में दाऊद का असर कम नहीं हुआ. एनआईए ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के मामले की जांच के दौरान पाया कि दाऊद का आतंक अभी भी बरकरार है. इसलिए एनआईए ने उसके खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरु कर दिया.
1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के गुनहगार और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गों पर ठिकानों पर 9 मई की सुबह हुई छापेमारी के बाद कई चौंकानेवाले ख़ुलासे हुए हैं. पता चला है कि दाऊद इब्राहिम और उसका गैंग टेरर फंडिंग के ज़रिए मुंबई समेत देश के कई अहम शहरों में आतंकी हमले की साज़िश रच रहा था और उन्होंने इसका काम डी कंपनी के ही एक अहम चेहरे और दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ माने जानेवाले छोटा शकील के जीजा और उसके भाई को सौंप रखा था. 9 मई को दाऊद के नज़दीकियों के 20 ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद एनआईए को ना सिर्फ़ इस साज़िश को लेकर कई चौंकानेवाली बातों का पता चला, बल्कि इस सिलसिले में उसने छोटा शकील के जीजा आरिफ शेख और उसके भाई शब्बीर शेख को गिरफ़्तार कर लिया. इससे पहले पुलिस ने छोटा शकील के ही साले सलीम फ्रूट को हिरासत में लिया था,
आरिफ शेख छोटा शकील की बहन फहमीदा शेख का पति है. एनआईए ने आरिफ शेख के साथ उसके छोटे भाई शब्बीर शेख को भी पकड़ा है. एनआईए को शेख बंधुओं के खाते में संदिग्ध ट्रांजैक्शन का पता चला है. दोनों भाइयों पर इल्ज़ाम है कि वो पश्चिमी मुंबई समेत कई जगहों पर आतंकी हमले कराने वाले थे. देश के कुछ नामचीन चेहरों की टार्गेट किलिंग भी उनकी साज़िश में शामिल थी. ऐसे हमलों और किलिंग से उनका इरादा लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने का था. आरिफ शेख वही शख़्स है जिसका नाम गुजरात के गृह मंत्री रहे हरेन पांड्या के क़त्ल में सामने आया था. उसे 2006 में डिपोर्ट कर दुबई से भारत लाया गया था और वो गिरफ़्तारी से पहले गुजरात और पश्चिमी मुंबई में ख़ासा एक्टिव था.
इसे भी पढ़ें--- Law and Order: ऐसे किसी को 'बैड कैरेक्टर' घोषित करती है पुलिस, ये होती है कार्रवाई
एनआईए ने दाऊद गैंग पर किए गए इस क्रैक डाउन के दौरान सिर्फ़ शेख बंधुओं को ही नहीं पकड़ा, बल्कि सलीम फ्रूट, दाऊद के साले सऊद युसूफ़ तुंगेकर, उसके छोटे भाई इक़बाल कासकर के ख़ासमख़ास ख़ालिद उस्मान शेख और दाऊद के भांजे से भी पूछताछ की. वैसे सिर्फ ये लोग ही नहीं एनआईए की रडार पर दाऊद के और कई नज़दीकी चेहरे और 1993 सीरियल ब्लास्ट के सिलसिले में पहले भी पुलिस के शिकंजे में आ चुके लोग शामिल हैं.
एनआईए ने इसी क्रैक डाउन के दौरान सुहेल खंडवानी से भी पूछताछ की. सुहैल वो शख्स है, जिसका नाम 1993 ब्लास्ट में आया था, लेकिन बाद में अदालत ने उसे बरी कर दिया था. ठीक इसी तरह फ़िल्म प्रोड्यूसर समीर हिंगोरा से भी एनआईए ने पूछताछ की. हिंगोरा वो शख़्स है, जिसका नाम संजय दत्त को एके-56 रायफल दिलाने में सामने आया था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








