
Lalit Modi, IPL 2025: आईपीएल को शुरू करने में ललित मोदी ने लगाया था एड़ी चोटी का जोर... अकेले दम पर खड़ी की ये लीग!
AajTak
IPL 2025 का आगाज 22 मार्च को होगा. पहला मैच ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. IPL 2025 सीजन में इन 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. IPL की नींव ललित मोदी ने रखी थी.
Lalit Modi, IPL 2025: बस चंद दिन और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का आगाज हो जाएगा. IPL के इस 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च को होगा. जबकि फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. पहला मैच ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा.
IPL 2025 सीजन में इन 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. आईपीएल का इतिहास काफी रोचक रहा है. इसकी शुरुआत भारत के भगोड़े बिजनेसमैन ललित मोदी ने की थी.
ललित मोदी ने रखी IPL की नींव
वो आईपीएल के पूर्व चेयरमैन भी रहे हैं. इस समय ललित मोदी वानुआतु में है, जहां की उन्होंने नागरिकता ली है. भारत में कई मामलों में वांटेड चल रहे ललित मोदी ने अपनी भारत की नागरिकता त्याग दी थी. उन्होंने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था और वानुआतु की नागरिकता ले ली थी.
हालांकि ललित मोदी की खुशियां थोड़ी देर की हो सकती है. क्योंकि वानुआतु के प्रधानमंत्री ने जोथम नापत ने अपने देश के पासपोर्ट अधिकारियों को ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया है. नापत ने कहा है कि वानुआतु कभी अपराधियों को शरण नहीं देगा. यह नागरिकता वाला अलग मसला है. आज हम ललित मोदी के आईपीएल शुरू करने की बात करेंगे.
साल 2007 में जब टी20 वर्ल्डकप की वजह से भारत में टी20 क्रिकेट की पॉपुलैरिटी अपने चरम पर थी. उसी दौरान ललित मोदी इंडियन प्रीमियर लीग को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटे हुए थे. ललित मोदी ने अकेले ही इस आइडिया को BCCI के सामने रखा और अकेले दमपर इसे लॉन्च भी किया.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











