
Lakhimpur Violence: हाई कोर्ट के पूर्व जज राकेश जैन करेंगे लखीमपुर हिंसा की जांच की निगरानी, SIT में होंगे महिला समेत 3 IPS
ABP News
Lakhimpur Violence: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस राकेश कुमार जैन को जांच की निगरानी के लिए नियुक्त किया है. एसआईटी में एक महिला समेत 3 वरिष्ठ IPS की नियुक्ति होगी.
Lakhimpur Violence: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फिर से एसआईटी गठित की है. सुप्रीम कोर्ट की ओर से पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस राकेश कुमार जैन को जांच की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी में एक महिला समेत तीन वरिष्ठ IPS की नियुक्ति का भी आदेश दिया है. यह अधिकारी शिरोडकर, प्रीतिंदर सिंह और पद्मजा चौहान होंगे. कोर्ट ने कहा है कि जस्टिस जैन निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेंगे. एसआईटी के जांच पूरी करने और स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के बाद सुप्रीम कोर्ट मामले पर फिर सुनवाई करेगा.
हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की हुई थी मौत

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












