
Laalo Krishna Sada Sahaayate OTT: थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी गुजराती फिल्म 'लालो-कृष्ण सदा सहायते'
ABP News
Laalo Krishna Sada Sahaayate OTT: गुजराती फिल्म 'लालो-कृष्ण सदा सहायते' 6 मार्च को सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है. 50 लाख में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी और लोगों का दिल जीत लिया था.
गुजराती सिनेमा की सुपरहिट फिल्म 'लालो-कृष्ण सदा सहायते' अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. थिएटर में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब यह फिल्म घर बैठे दर्शकों तक पहुंचेगी. सिर्फ 50 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था. अब मेकर्स ने इसकी डिजिटल रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है. यह फिल्म 6 मार्च 2026 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी, जिसे गुजराती भाषा में रिलीज किया जाएगा. हालांकि, उम्मीद है कि फिल्म हिंदी वर्जन में भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा.
भगवान कृष्ण ने बचाई लालो की जिंदगी
फिल्म की कहानी लीलो यानी लालो नाम के एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार श्रुहाद गोस्वामी ने निभाया है. लालो अपने बीते हुए गलत फैसलों और पछतावे में डूबा हुआ इंसान है. वह डिप्रेशन से जूझ रहा है और धीरे-धीरे शराब की लत का शिकार हो चुका है. जिंदगी से निराश लालो एक दिन जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में एक सुनसान फार्महाउस में फंस जाता है. वहां वह पूरी तरह अकेला पड़ जाता है.
इसी अकेलेपन के बीच उसे भगवान कृष्ण के दर्शन होने लगते हैं, जो उसे उसके डर, अपराध और कमजोरियों से बाहर निकलने का रास्ता दिखाते हैं. लालो की हर सोच में उसकी पत्नी तुलसी और बेटी की याद बनी रहती है. तुलसी का किरदार रीवा रच ने निभाया है. भगवान कृष्ण की दिव्य झलकियों के जरिए लालो अपने अतीत का सामना करता है और धीरे-धीरे खुद को बदलने की कोशिश करता है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












