
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर के सामने खुलेगा वृंदा का राज, परी और अजय की शादी करवाएगी तुलसी
ABP News
क्योंकि सास भी कभी बहू थी का हर एक एपिसोड काफी धमाकेदार देखने को मिल रहा है. शो की कहानी दिन प्रतिदिन इतनी मजेदार होती जा रही है कि दर्शक ये जानने के लिए उत्सुक रह रहे हैं कि आगे क्या होगा.
स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में एक बार फिर से ऐसा ट्रैक दिखाया जा रहा है जिससे मिहिर और तुलसी का टूटा हुआ रिश्ता जुड़ सकता है. लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि नॉयना इस बात से डर रही होती है कि जिस सच्चाई को उसने सालों से छिपा रखा है, कहीं वो सामने ना आ जाएगा.
उस सच्चाई के बारे में वो अपनी बहन से बात कर रही होती है. इसी दौरान मिहिर वहां पहुंच जाता है. इसी बीच मिहिर वहां पहुंच जाता है और नॉयना से पूछता है कि तुमने कौन सी सच्चाई छिपाई है. जब मिहिर कमरे में आता है तो सुची वहां से निकलना चाहती है, लेकिन उसे भी वो कहता है कि तुम यहीं रुको.
नॉयना उठाएगी सच से पर्दा
दोनों से मिहिर पूछता है कि आखिर उन्होंने कौन सी सच्चाई छिपाई है. सुची बात को टालने की कोशिश कर रही होती है. लेकिन, नॉयना कहती है कि वो सच्चाई बता देगी. क्योंकि, ये तीन जिंदगी का सवाल है. अब अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि क्या सच में नॉयना अपनी सच्चाई मिहिर को बता देगी या फिर उसे अपनी बातों में फंसा लेगी.













