
KL Rahul India vs Sri Lanka Series: श्रीलंका सीरीज में हार्दिक पंड्या हो सकते हैं कप्तान, केएल राहुल-विराट कोहली होंगे बाहर!
AajTak
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 और तीन ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान इसी हफ्ते हो सकता है. यह सेलेक्शन चेतन शर्मा के नेतृत्व में पुरानी चयन समिति ही करेगी. केएल राहुल, विराट कोहली को टी20 से बाहर किया जा सकता है....
KL Rahul India vs Sri Lanka Series: भारतीय टीम को बांग्लादेश के बाद अपने ही घर में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन होना बाकी है. मगर इसको लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान इसी हफ्ते में हो सकता है.
इसमें बड़ी बात ये है कि टीम इंडिया का सेलेक्शन चेतन शर्मा के नेतृत्व में पुरानी चयन समिति ही करेगी. ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि नई सेलेक्शन कमेटी की नियुक्ति एक हफ्ते के अंदर होना मुमकिन नहीं है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से दी है.
नई सेलेक्शन कमेटी के लिए होने हैं इंटरव्यू
बता दें कि हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. यही कारण है कि उसके बाद चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया था. इसके बाद नई कमेटी के लिए आवेदन भी मंगाए गए थे. नई सेलेक्शन कमेटी के लिए अब इंटरव्यू होना बाकी हैं, जो 26 से 28 दिसंबर के बीच होंगे. नई सेलेक्शन कमेटी को क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ही चुनेगी.
हार्दिक पंड्या हो सकते हैं सीरीज में कप्तान
बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 'पुरानी चयन समिति शायद श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए टीम का चयन करेगी. अभी तक ऐसा नहीं लगता है कि रोहित शर्मा की ऊंगली टी20 सीरीज से पहले पूरी तरह ठीक होगी. ऐसे में हार्दिक पंड्या ही टीम की अगुआई करेंगे. जहां तक केएल राहुल की बात है, तो उनके टी20 मैचों के दिन गिने चुने लगते हैं.'

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











