
Khawaja Asif On India: ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब उकसा रहा पाकिस्तान, PAK मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- 'भारत संग जंग...'
ABP News
Khawaja Asif: पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फ्रांसीसी चैनल को दिए इंटरव्यू में भारत और अफगानिस्तान पर प्रॉक्सी वॉर चलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने युद्ध की आशंका से भी इनकार नहीं किया है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के दौरे पर है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी के लिए इंडिया आए हैं. इस दौरान वह मुंबई समेत दिल्ली के कई आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फ्रांसीसी समाचार चैनल France24 English को दिए इंटरव्यू में भारत के खिलाफ बयान दिया है. ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत और अफगानिस्तान मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चला रहे हैं. उनके मुताबिक नई दिल्ली और काबुल इस मुद्दे पर एक जैसी रणनीति पर काम कर रहे हैं.
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत के साथ युद्ध की आशंका से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने इसे एक आशंका बताया. हालांकि, इन आरोपों पर भारत की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दक्षिण एशिया में सुरक्षा और कूटनीतिक मुद्दों को लेकर माहौल पहले से ही संवेदनशील बना हुआ है.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव
पिछले कुछ वर्षों में भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों पर तनाव देखा गया है. ऐसे में इस तरह के सार्वजनिक बयान को क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. अब नजर इस बात पर रहेगी कि भारत इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और आगे कूटनीतिक स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं.













