
Kanpur Violence: राम जानकी मंदिर की जमीन पर बाबा बिरयानी! पुलिस ने दर्ज किया केस
AajTak
कानपुर के मशहूर बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा पर पुलिस ने राम जानकी मंदिर पर कब्जा कर वहां बाबा बिरयानी होटल बनाने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया है. अब तक मुख्तार बाबा के खिलाफ कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई है.
कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हाशमी को फंडिंग करने के आरोप में गिरफ्तार मशहूर बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा पर शिकंजा कसता जा रहा है. अब उन पर राम जानकी मंदिर की जमीन पर बिरयानी की दुकान बनाने का आरोप लगा है. इस आरोप में बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा के खिलाफ दो और प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने राम जानकी मंदिर पर कब्जा कर वहां बाबा बिरयानी होटल बनाने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया है. अब तक मुख्तार बाबा के खिलाफ कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई है और उनपर शिकंजा कसता जा रहा है.
बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा पर चमनगंज थाने में दो और बजरिया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मुख्तार बाबा, पाकिस्तानी नागरिक आबिद रहमान समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा एक केस में मुख्तार बाबा की मां समेत परिजनों पर जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं.
कौन हैं मुख्तार बाबा?
एक दौर था कि मशहूर बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा अपने पिता के साथ साइकिल के पंक्चर ठीक करते थे, लेकिन आज वह करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. साल 1968 में मुख्तार बाबा के पिता मोहम्मद इरशाद अहमद उर्फ बाबा बेकनगंज के राम जानकी मंदिर की जमीन पर साइकिल पंचर बनाते थे.
मुख्तार बाबा भी अपने पिता के साथ काम करते थे. इसके बाद उन्होंने बिस्कुट, बंद और मिठाई की एक छोटी सी दुकान खोली. 1992 के दंगों के बाद मुख्तार बाबा ने खूब कमाई की. पुलिस के मुताबिक, मुख्तार ने डी2 गैंग के गुर्गों की मदद से कई संपत्तियां भी खाली करायी थीं, कागजातों में हेराफेरी कर उन्होंने बेकनगंज में एक मंदिर की जमीन पर बाबा स्वीट्स के नाम से होटल खोल दिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










