
पुतिन आए, साइन करवाया, पेन वापस लिया और बवाल खत्म... इंडिगो संकट के बीच रूसी राष्ट्रपति का 16 साल पुराना वीडियो वायरल
AajTak
इंडिगो के बड़े ऑपरेशनल संकट और सैकड़ों उड़ानें कैंसिल होने के बीच सोशल मीडिया पर पुतिन का 2009 का पुराना वीडियो वायरल है. इसमें वह एक ओलिगार्क को मजदूरों की तीन महीने की बकाया सैलरी रोकने पर लाइव टीवी पर फटकार लगाते हैं और कानून के आगे झुकने पर मजबूर करते हैं.
ठीक उसी समय जब भारत के कई शहरों में इंडिगो की अव्यवस्था और एक हजार से ज्यादा उड़ानों के कैंसिल होने से हाहाकार मचा था, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जो भारत दौरे पर थे, उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा. कई लोगों ने इस वीडियो को इंडिगो संकट के बीच यह कहते हुए शेयर किया- 'ओलिगार्क्स (बड़े कारोबारी) देश को अपने हिसाब से नहीं चला सकते.'
वीडियो में पुतिन, जो उस समय रूस के प्रधानमंत्री थे, एक टॉप ओलिगार्क को लाइव टीवी पर जमकर फटकार लगाते दिखते हैं, जो कभी रूस का सबसे अमीर व्यक्ति था और जिसने अपने कर्मचारियों को तीन महीने से सैलरी नहीं दी थी. न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे हेडलाइन दी थी: 'Putin plays sheriff for cowboy capitalists'. बाद में यह पूरा वाकया 'सिग्मा पुतिन' एनर्जी वाले वायरल रील्स का हिस्सा बन गया.
इंडिगो के साथ क्या गड़बड़ हुई?
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, 60% से अधिक मार्केट शेयर वाली इंडिगो, अचानक धड़ाम हो गई. एक ही दिन में सैकड़ों उड़ानें कैंसिल हो गईं. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद में हजारों यात्री फंसे रहे. एयरपोर्ट फ्लोर वेटिंग रूम बन गए, लोग कुर्सियों पर सोते दिखे, बैगों का ढेर लग गया, और लोगों के अनुसार एयरलाइन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी.
संकट की असली वजह थी DGCA के नए Flight Duty Time Limitation (FDTL) नियम. इसमें पायलटों के लिए सख्त आराम अवधि और रात की ड्यूटी पर कड़े प्रतिबंध थे. इंडिगो इन नियमों को लागू करने के लिए तैयार ही नहीं थी. नतीजा- पूरा ऑपरेशन ही चरमरा गया. भारी नाराजगी के बाद DGCA ने सिर्फ इंडिगो के लिए रात वाली ड्यूटी से जुड़े नियम फरवरी 2026 तक आंशिक रूप से ढीले कर दिए. कई लोगों ने कहा- इससे साबित हो गया कि इंडिगो की 'प्रेशर पॉलिटिक्स' कामयाब रही.
और यहीं याद आया- पुतिन का 2009 वाला क्लासिक वीडियो.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








