
Kane Williamson: केन विलियमसन ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी, ये दिग्गज बना न्यूजीलैंड का नया कप्तान
AajTak
केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि विलियमसन वनडे और टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड की कप्तानी करना जारी रखेंगे. विलियमसन की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी को टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया है. साउदी पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से यह जिम्मेदारी संभालेंगे.
केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड टीम की टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है. हालांकि, विलियमसन वनडे और टी20 क्रिकेट में कीवी टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीनों प्रारूपों में खेलने की अपनी इच्छा दोहराई है.
विलियमसन ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की कप्तानी करना अविश्वसनीय रूप से विशेष सम्मान है. मेरे लिए, टेस्ट क्रिकेट खेल का शिखर है और मैंने इस प्रारूप में टीम का नेतृत्व करने की चुनौतियों का आनंद लिया है. कप्तानी के साथ मैदान पर और बाहर काम का बोझ बढ़ जाता है. करियर के इस पड़ाव पर मुझे लगता है कि इस फैसले के लिए यह सही समय है. न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ विचार-विमर्श के बाद मैंने महसूस किया कि अगले दो वर्षों में दो विश्व कप होने के चलते सीमित ओवरों के प्रारूप में कप्तानी जारी रखना बेहतर होगा.'
साउदी न्यूजीलैंड के नए टेस्ट कप्तान
विलियमसन के कप्तानी छोड़ने के बाद अनुभवी खिलाड़ी टिम साउदी को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. वहीं टॉम लैथम को उप-कप्तानी का जिम्मा मिला है. साउदी इसी महीने पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के जरिए कप्तानी का दायित्व संभाल लेंगे. साउदी ने 346 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और उन्होंने 22 मौकों पर टी20 टीम का नेतृत्व किया है. साउदी न्यूजीलैंड के 31वें टेस्ट कप्तान होंगे.
Kane Williamson will step down as captain of the BLACKCAPS Test side, with Tim Southee to take up the leadership mantle. Tom Latham has been confirmed as Test vice-captain, after previously leading the side in Williamson’s absence. #CricketNation https://t.co/D9rPWUl05d
पाकिस्तान दौरे पर न्यूजीलैंड की टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी. पहला टेस्ट 26 दिसंबर से कराची में शुरू होगा जबकि दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से मुल्तान में होना है. केन विलियमसन कहते हैं, 'मैं कप्तान के रूप में टिम और उप-कप्तान के रूप में टॉम का समर्थन करने के लिए उत्साहित हूं. अपने अधिकांश करियर में इन दोनों के साथ खेलने के बाद मुझे विश्वास है कि वे बहुत अच्छा काम करेंगे. न्यूजीलैंड के लिए खेलना और तीनों फॉर्मेट में योगदान देना मेरी पहली प्राथमिकता है और मैं आगे आने वाले क्रिकेटिंग एक्शन को लेकर उत्साहित हूं.'

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











