
Jharkhand political crisis: Bihar में चट इस्तीफा-पट नई सरकार, Jharkhand में इस्तीफा... और फिर इंतजार
AajTak
झारखंड में नई सरकार के गठन का इंतजार लंबा होता जा रहा है. झारखंड विधायक दल के नए नेता चंपई सोरेन ने कहा है कि राजभवन को अब नींद से जगना चाहिए. बता दें कि बिहार में रविवार को जब नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया था, तो कुछ ही घंटे के बाद उन्हें नई सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने न्यौता दे दिया था. लेकिन झारखंड की स्थिति अलग दिख रही है.
मात्र तीन दिन हुए बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरी. तय स्क्रिप्ट के अनुसार नीतीश कुमार और बीजेपी ने हाथ मिला लिया. दोनों दलों ने नई सरकार बनाने के लिए संख्या बल आसानी से जुगाड़ कर लिया. नीतीश विधायक दल के नेता चुने गए और फिर बीजेपी-जेडीयू ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया.
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर बीजेपी-जेडीयू की सरकार बनाने की क्षमता से संतुष्ट दिखे. उन्होंने तुरंत नीतीश कुमार को सरकार बनाने की अनुमति दे दी. इसी के साथ ही सुबह लगभग 10 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले नीतीश कुमार उसी दिन शाम 5 बजे एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बन गए.
28 जनवरी 2024 को बिहार में पुरानी सरकार गिरी और नई सरकार बनी. लगभग ऐसी ही स्थिति 72 घंटे बाद बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में पैदा हुई. हालांकि झारखंड में सरकार गिरने की वजह अलग रही. लेकिन यहां भी पहले हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा. इसके पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में चंपई सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुना गया. चंपई सोरेन 43 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के पास सरकार बनाने का दावा करने के लिए गए. उन्होंने विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी. लेकिन राज्यपाल ने अभी तक सरकार बनाने का न्यौता चंपई सोरेन का नहीं सौंपा है.
निश्चित रूप से दो राजभवनों से आए दो घटनाओं की चर्चा बिहार और झारखंड में हो रही है.
एक ही दिन में इस्तीफा और शपथग्रहण
बता दें कि बिहार में कई दिनों के राजनीतिक हलचल के बाद शनिवार यानी कि 27 जनवरी को तय हो गया था कि नीतीश कुमार महागठबंधन की सरकार को लीड नहीं करने वाले हैं. नीतीश ने मन बना लिया था कि वे इस सरकार से इस्तीफा देंगे. रविवार को जब जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई तो नीतीश ने अपने विधायकों से कहा कि वे इस सरकार के साथ नहीं चलने वाले हैं. इसके बाद वे इस्तीफा देने राजभवन चले गए. नीतीश ने कुछ ही मिनटों में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










