
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
ABP News
Jana Nayagan Release: थलपति विजय की मच अवेटेड फिल्म 'जन नायगन' को जल्द ही सीबीएफसी से सर्टिफिकेशन मिलने की उम्मीद है. इसी के साथ मेकर्स भी फिल्म को जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी रिलीज कर सकते हैं.
थलपति विजय की एक्शन फिल्म 'जन नायगन' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कथित तौर पर ये फिल्म अपनी सेंसर फॉर्मैलिटीज खत्म करने के करीब है. एच. विनोथ के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कुछ समय से अपने सर्टिफिकेशन का इंतज़ार कर रही थी. अब, नई रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोसेस आखिरकार आगे बढ़ सकता है. इसी के साथ इसके जल्द रिलीज होने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं.
'जन नायगन' को जल्द मिल सकता है सर्टिफिकेशनबता दे कि वलाई पेचू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'जन नायगन' के मेकर्स को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की रिवाइजिंग कमिटी से एक ईमेल मिला है. कहा जा रहा है कि कमिटी ने 9 मार्च, 2026 को फिल्म की स्क्रीनिंग तय की है. साफ़ है कि कमिटी 9 मार्च, 2026 को दोपहर 2 बजे फिल्म देखेगी. अगर सब कुछ बिना किसी दिक्कत के होता है तो स्क्रीनिंग के तुरंत बाद सर्टिफिकेशन जारी किया जा सकता है. इससे टीम को फिल्म के थिएटर रिलीज़ प्लान को फाइनल करने का मौका मिलेगा.
बता दें कि थलपति विजय की 'जन नायगन' को पहले जनवरी में रिलीज़ करने का प्लान था. दरइसल इसे पहले पोंगल पर यानी 9 जनवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज़ किया जाना था. लेकिन, ये उम्मीद के मुताबिक रिलीज नहीं हुई. देरी की वजह ये रही कि इसे अभी भी सेंसर सर्टिफिकेट का इंतज़ार है. सीबीएफसी से सर्टिफ़िकेशन के बिना, फिल्म थिएटर में रिलीज़ नहीं हो सकती है.
टॉक्सिक के पोस्टपोन होने से मौका मिलाहाल ही में, यश की 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने अपने रिलीज़ प्लान में बदलाव की अनाउंसमेंट की थी. 'टॉक्सिक' प्रोडक्शन हाउस ने कन्फर्म किया कि 'टॉक्सिक' 19 मार्च, 2026 को रिलीज़ नहीं होगी, जैसा कि पहले प्लान था. इसके बजाय, टीम अब यश स्टारर फिल्म को 4 जून, 2026 को रिलीज़ करने की सोच रही है. दरअसल मिडिल ईस्टर्न देशों की मौजूदा सिचुएशन को देखते हुए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है.













