
Jammu Kashmir में गैर मुस्लिमों को निशाना बना रहे आतंकी, अब दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या
Zee News
Jammu Kashmir: श्रीनगर के ईदगाह इलाके के एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आतंकियों ने नजदीक से दो शिक्षकों को अपनी बंदूक का निशाना बनाया.
श्रीनगर: Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को आतंकवादियों ने दो स्कूल शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी. ईदगाह इलाके के एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आतंकियों ने नजदीक से दोनों शिक्षकों को निशाना बनाया. मारे गए शिक्षकों में स्कूल की प्रिंसिपल सुपिन्दर कौर और कश्मीरी पंडित शिक्षक दीपक चंद शामिल हैं. सुपिंदर सिख समुदाय से हैं, जबकि दीपक हिंदू हैं. These recent incidents of targeting civilians are to create an atmosphere of fear, communal disharmony here. This is a conspiracy to target the local ethos & values & defame local Kashmiri muslims. This is being done on instructions from agencies in Pak: J&K DGP Dilbag Singh
कश्मीरी पंडित की हुई थी हत्या इससे पहले कश्मीर घाटी में मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने 90 मिनट के भीतर तीन लोगों की हत्या कर दी थी. इकबाल पार्क क्षेत्र में श्रीनगर की प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखनलाल बिंदरू की उनके व्यावसायिक परिसर में गोली मारकर हत्या की गई. इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश में दो अन्य लोगों की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिनमें से एक बिहार का रहने वाला था. लगातार हो रहीं घटनाओं के बाद घाटी में गैर मुस्लिमों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
