
Jammu & Kashmir: बडगाम में आतंकियों ने गोली मारकर की एसपीओ की हत्या, भाई की हालत गंभीर
AajTak
आतंकियों ने बडगाम में शनिवार रात एसपीओ के घर में घुसकर गोलियां बरसाईं. सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों ने शनिवार रात एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की गोली मार कर हत्या कर दी. वहीं आतंकियों के हमले में उसका भाई जख्मी हो गया है. उसका इलाज चल रहा है. जांच अधिकारी ने बताया, ''रात करीब 8: 35 बजे आतंकवादियों ने गोलीबारी की. एसपीओ इशफाक अहमद (26) को बडगाम में चाडबुग स्थित उनके आवास के पास गंभीर रूप से घायल कर दिया.'' उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अहमद का भाई उमर जान (23) को भी गोलियां लगी हैं. दोनों भाइयों को बेमिना स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां अहमद की मौत हो गई.
जिम्मेदारों को छोड़ेंगे नहीं: मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा हमले पर कहा, ''मैं एसपीओ और उनके भाई पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. शहादत प्राप्त करने वाले इशफाक को श्रद्धांजलि और उमर के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं. इस घिनौने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा."
I strongly condemn the terrorist attack on SPO Ishfaq Ahmad & his brother Umar Jan.Tribute to Ishfaq, who attained martyrdom & prayers for speedy recovery of Umar. Deepest condolences to the family in this hour of grief. Those behind this despicable attack will not go unpunished.
मैं हमले की निंदा करता हूं: उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, "एक आतंकवादी हमले में मारे गए एसपीओ इशफाक अहमद की मौत के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. उनका भाई उमर उसी हमले में घायल हो गया. मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि इशफाक जन्नत में जगह पाएं और उमर तेजी से पूरी तरह ठीक हो जाएं."

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







