
ISI चीफ को बुशरा बीबी के बारे में ऐसा क्या पता था कि इमरान ने उन्हें हटा दिया?
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि सेना प्रमुख मुनीर जब आईएसआई के डीजी थे. उन्होंने उस समय इमरान को बताया था कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को 2019 में आईएसआई के प्रमुख पद से इसलिए हटाया गया था क्योंकि मुनीर के पास पर्याप्त सबूत थे कि इमरान की पत्नी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.
मुनीर इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के प्रमुख थे. लेकिन 2019 में इमरान खान के पीएम बनने के बाद उनके स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को आईएसआई का प्रमुख बनाया गया था.
शहबाज शरीफ ने सोमवार को नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि सेना प्रमुख मुनीर जब आईएसआई के डीजी थे. उन्होंने उस समय इमरान को बताया था कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. यह बात मुनीर ने पूरे तथ्यों के साथ उन्हें बताई थी.
शरीफ ने कहा कि लेकिन इमरान इससे नाराज हो गए थे और बाद में तो आपको पता ही है कि क्या हुआ था. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने हाल ही में ट्वीट कर द डेली टेलीग्राफ की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था, जिसमें दावा किया गया था कि मुनीर को निजी मतभेदों की वजह से इरमान खान ने हटा दिया था.
इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इमरान ने पीएम पद संभालने के आठ महीने बाद जून 2019 में मुनीर को पद से हटा दिया था. क्योंकि मुनीर उनकी पत्नी के भ्रष्टाचार मामले की जांच करना चाहते थे.
इसके बाद इमरान ने ट्वीट कर कहा था कि इस आर्टिकल में दावा किया गया है कि मैंने जनरल असीम को पद से हटा दिया क्योंकि वह मेरी पत्नी बुशरा बेगम के भ्रष्टाचार के मामलों के बारे में बताया था. यह पूरी तरह से गलत है. ना तो जनरल असीम ने मेरी पत्नी के भ्रष्टाचार के मामलों के कोई सबूत दिखाए और ना ही मैंने उनसे इस्तीफा देने को कहा.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











