
IPL Auction: 14.20 करोड़ में बिके प्रशांत वीर युवराज के फैन, धोनी को लेकर कही ये बात
AajTak
उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय ऑलराउंडर प्रशांत वीर को आईपीएल 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. वह आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने. शानदार घरेलू प्रदर्शन के दम पर मिली इस सफलता के बाद प्रशांत एमएस धोनी से सीखने और CSK के लिए खुद को साबित करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं.
आईपीएल नीलामी में प्रशांत वीर का नाम सुर्खियों में रहा. उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय ऑलराउंडर की जिंदगी कुछ ही मिनटों में बदल गई, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया. यह सौदा न सिर्फ एक मोटा कॉन्ट्रैक्ट लेकर आया, बल्कि उन्हें एमएस धोनी के साथ खेलने का सुनहरा मौका भी मिला. प्रशांत के लिए उस खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना, जिसने भारत को तीनों आईसीसी खिताब दिलाए, किसी सपने के सच होने जैसा है.
इस युवा खिलाड़ी ने माना कि नीलामी ने उन्हें चौंका दिया था और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी बड़ी रकम मिलेगी. ऑक्शन खत्म होते-होते वह कार्तिक शर्मा के साथ आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन चुके थे. यह उपलब्धि उनके करियर की शुरुआत में ही आ जाना किसी बड़ी मील के पत्थर से कम नहीं है.
सीएसके ने खेला दांव
CSK का यह फैसला उनके बदले हुए नजरिए को भी दर्शाता है. अनुभव और स्थिरता के लिए पहचानी जाने वाली पांच बार की चैंपियन टीम ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में युवाओं पर भरोसा जताया और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले दो अनकैप्ड टीनएज खिलाड़ियों पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए.
30 लाख था बेस प्राइस
प्रशांत का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और नीलामी शुरू होते ही उन पर लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगानी शुरू कर दी. जैसे ही बोली 10 करोड़ रुपये के पार गई, मुकाबला सिमटने लगा और आखिरकार CSK ने निर्णायक दांव खेलते हुए उन्हें अपने नाम कर लिया. अमेठी में जन्मे यह ऑलराउंडर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में तेजी से तरक्की की है और उन्हें भारत के सबसे रोमांचक युवा खिलाड़ियों में गिना जा रहा है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











