
IPL Auction: पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख में क्यों खरीदा? नीलामी के बाद टीम के मालिक ने किया खुलासा
AajTak
दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी ने कहा कि पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2026 नीलामी में दोबारा टीम में शामिल करना उनके लिए दूसरा मौका देने जैसा है. ग्रांधी को उम्मीद है कि शॉ इस अवसर का पूरा फायदा उठाते हुए मजबूत वापसी करेंगे. शॉ को दिल्ली ने उनके बेस प्राइस पर खरीदा.
दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी ने आईपीएल 2026 नीलामी के दौरान पृथ्वी शॉ को एक बार फिर फ्रेंचाइज़ी में शामिल करने के फैसले के पीछे की वजह बताई है. शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार 2018 में खरीदा था, जब उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए अंडर-19 विश्व कप जिताया था. भविष्य के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिने जाने वाले शॉ ने दिल्ली के लिए सात सीजन खेले, लेकिन 2025 की मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया.
पहले राउंड में किसी ने नहीं लगाई बोली
पिछले सीजन किसी भी टीम ने इस बल्लेबाज में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. 75 लाख रुपये की बेस प्राइस होने के बावजूद पृथ्वी शॉ को एक भी बोली नहीं मिली थी. आईपीएल 2026 नीलामी के शुरुआती चरण में भी यही रुझान देखने को मिला, जहां वह मुख्य ड्रॉ में अनसोल्ड रहे और तेज़ नीलामी प्रक्रिया (एक्सेलेरेटेड प्रोसेस) में भी उन्हें कई बार वापस लाया गया. अंततः नीलामी के आखिरी चरण में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें उनकी बेस प्राइस पर फिर से अपने साथ जोड़ लिया.
ग्रांधी ने बताई शॉ को खरीदने की वजह
नीलामी के बाद बात करते हुए ग्रांधी ने कहा कि यह पृथ्वी शॉ के लिए आईपीएल में मजबूत वापसी करने का एक बड़ा मौका है. दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने उम्मीद जताई कि शॉ इस दूसरे अवसर को गंभीरता से लेंगे और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.
यह भी पढ़ें: नहीं बिक पा रहे थे ये दो खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में एक बोली-एक पोस्ट से अचानक बदल गई जिंदगी

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











