
IPL Auction: धोनी से पंत तक... ये हैं आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, युवराज के पास खास रिकॉर्ड
AajTak
2008 से 2025 तक के आईपीएल नीलामी रिकॉर्ड बताते हैं कि खिलाड़ियों की कीमतें लगातार बढ़ी हैं और हर साल नए कीर्तिमान बने हैं. धोनी से शुरुआत कर युवराज, स्टोक्स, कमिंस, स्टार्क और अब ऋषभ पंत तक हर दौर में सुपरस्टार खिलाड़ियों ने नीलामी में नई ऊंचाई हासिल की.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की तैयारियों में सभी टीमें जुट गई हैं. 16 दिसंबर को UAE के अबूधाबी में खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा. नीलामी का समय दोपहर ढाई बजे रखा गया है. मंगलवार (9 दिसंबर) को प्लेयर ऑक्शन लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया. कुल 350 खिलाड़ी इस मिनी नीलामी में उतरेंगे. कुल मिलाकर इस बार 1390 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 350 को शॉर्टलिस्ट किया गया. अब देखना होगा कि आखिर किस खिलाड़ी पर कितना पैसा बरसता है. लेकिन इस नीलामी से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर अबतक आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे हैं.
हर साल बनता गया नया रिकॉर्ड
आईपीएल हमेशा से क्रिकेट की दुनिया में ग्लैमर, रोमांच और बड़ी बोली लगाने के लिए जाना जाता रहा है. हर साल होने वाली नीलामी में फ्रेंचाइज़ियां उन खिलाड़ियों पर दांव लगाती हैं, जिनमें उन्हें मैच-विनिंग क्षमता दिखती है. 2008 से लेकर 2025 तक के आंकड़ों पर नज़र डालें तो साफ दिखता है कि समय के साथ खिलाड़ियों की कीमतों में न केवल बढ़ोतरी हुई है, बल्कि हर साल एक नया रिकॉर्ड भी बनता गया है.
2008 में धोनी पर लगी थी सबसे बड़ी बोली
इस यात्रा की शुरुआत 2008 में भारतीय दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी से हुई थी, जिन्हें 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था. यह सिर्फ एक बोली नहीं थी, बल्कि आगामी दशक में धोनी द्वारा आईपीएल पर किए जाने वाले दबदबे का संकेत थी. 2009 में केविन पीटरसन और एंड्रू फ्लिंटॉफ ने 1.55 मिलियन डॉलर की बोली पाकर सबको चौंका दिया.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: शाहरुख खान के पास आईपीएल नीलामी सबसे बड़ा पर्स, काव्या मारन भी में खर्च करेंगी करोड़ों... जानें बाकी टीमों का हाल

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












