
IPL 2026 Retained Players: कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में अब सबसे ज्यादा रुपये, चेन्नई सुपर किंग्स भी पीछे नहीं, जानें सभी 10 टीमों का हाल
AajTak
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछले सीजन में वेंकटेश अय्यर ने औसत प्रदर्शन किया था. वेंकटेश को इस टीम ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब वेंकटेश और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों को रिलीज करने के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन के लिए कमर कस लिया है.
IPL 2026 Retention Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. खिलाड़ियों के लिए यह मिनी ऑक्शन अगले महीने यानी दिसंबर की 16 तारीख को अबू धाबी में होना है. मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीम्स ने 15 नवंबर (शनिवार) को खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये) और आंद्र रसेल (12 करोड़ रुपये) जैसे स्टार्स को रिलीज कर पर्स में काफी पैसे जुटा लिए हैं. तीन बार की आईपीएल विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के पास पर्स में सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपये बचे हैं. केकेआर की टीम नीलामी में 13 प्लेयर्स खरीद सकती है.
यह भी पढ़ें: 4 करोड़ के नुकसान में जडेजा, 18 करोड़ में CSK में पहुंचे संजू... IPL में छूटा सालों पुराना साथ
महेद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल मिलाकर 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया. इसके चलते उसके पर्स में 43.4 करोड़ रुपये आ चुके हैं. पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के पर्स में सबसे कम 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं.
खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद ज्यादातर टीमों के पर्स में अच्छी-खासी राशि जुड़ गई है. अब यह देखना होगा कि नीलामी में कौन सी टीम किस खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाती है. आने वाले दिनों में उन खिलाड़ियों को लेकर तस्वीर साफ होगी, जो ऑक्शन में उतरेंगे. खिलाड़ी खरीदते समय फ्रेंचाइजी टीमों को अपने पर्स का संतुलन बनाए रखना होगा, ताकि वे ज्यादा खर्च भी न करें और टीम कॉम्बिनेशन भी दमदार बना सकें. बता दें कि एक टीम के स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ी ही शामिल किए जा सकते हैं. इनमें भी ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ी रखने की अनुमति होती है.
सभी 10 टीमों के स्क्वॉड्स पर भी एक नजर डालते हैं...

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











