
IPL 2026: CSK में क्या होगा एमएस धोनी का रोल? सीईओ ने कर दिया खुलासा
AajTak
CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि एमएस धोनी आईपीएल 2026 का पूरा सीजन खेलेंगे. हालांकि वह बल्लेबाज, विकेटकीपर-बल्लेबाज या इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेंगे, इसका फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब फैन्स की दिलचस्पी आईपीएल में बढ़ने लगी है. जिसका आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चा एमएस धोनी को लेकर हो रही है. लेकिन इसी बीच फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. धोनी आईपीएल 2026 का पूरा सीजन खेलेंगे. यह जानकारी चेन्नई सुपरकिंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने बुधवार को दी.
धोनी ने इस महीने की शुरुआत में चेन्नई पहुंचकर नए सीजन की तैयारी भी शुरू कर दी है. टीम की ट्रेनिंग कैंप की कमान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं.
धोनी की भूमिका पर कोचिंग स्टाफ करेगा फैसला
आईपीएल 2026 से पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने संजू सैमसन को राजस्थान से ट्रेड करके टीम में शामिल किया है, ताकि धोनी इस बार कम मैच खेलें या सीमित भूमिका निभाएं. लेकिन काशी विश्वनाथन ने साफ कहा कि धोनी पूरे सीजन के सभी मैच खेलेंगे. हालांकि वह किस भूमिका में खेलेंगे, इसका फैसला टीम का कोचिंग स्टाफ करेगा.
उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट से जुड़ा फैसला है, इसलिए प्रशासनिक टीम इसमें दखल नहीं देगी. कोचिंग स्टाफ तय करेगा कि धोनी बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे, विकेटकीपर-बल्लेबाज होंगे या फिर इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका निभाएंगे.
44 साल की उम्र में भी फिट दिखे धोनी

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









