
IPL 2025 Team Captains: इस आईपीएल में एक भी विजेता कप्तान नहीं! 5 टीमों में नए कैप्टन, यहां देखें पूरी लिस्ट
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च को होगा. जबकि फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. ओपनिंग मुकाबला ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होना है. IPL 2025 सीजन में इन 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे.
IPL 2025 Team Captains: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस बार टूर्नामेंट 22 मार्च से 25 मई तक होगा. ओपनिंग मुकाबला ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होना है.
IPL 2025 सीजन में इन 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमें नए सिरे से बनी हैं. कुछ ही खिलाड़ी पुराने हैं. जबकि पांच ऐसी भी टीमें हैं, जिन्होंने नए कप्तान बनाए हैं.
इस बार पांच टीमों ने बनाए नए कप्तान
यह पांचों टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), दिल्ली कैपिटल्स (DC), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) हैं. केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को कमान सौंपी है.
जबकि दिल्ली की कप्तानी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के हाथों में दी गई. संजीव गोयनका की मालिकाना हक वाली लखनऊ टीम की कप्तानी ऋषभ पंत संभालेंगे. पंजाब फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी. बेंगलुरु टीम की कप्तानी रजत पाटीदार को मिली है. बाकी 5 टीमों के कप्तान पुराने ही हैं.
मौजूदा टीम को चैम्पियन बनाने वाला कप्तान नहीं

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











