
IPL 2025, Hardik Pandya: 'ढाई महीने में सब कुछ बदल गया...', IPL से ठीक पहले हार्दिक पंड्या ने क्यों कही ये बात
AajTak
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में उनके लिए समय का पहिया पूरी तरह से 360 डिग्री घूम गया, लेकिन वह मुश्किल परिस्थितियों में हार नहीं मानने के अपने जज्बे के कारण मैदान पर डटे रहे.
Hardik Pandya’s journey: पिछले साल आईपीएल में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस (MI) का कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद हार्दिक पंड्या को दर्शकों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी. लेकिन इसके बाद उन्होंने भारत की टी20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आईपीएल-2025 की तैयारी में जुटे इस ऑलराउंडर को उम्मीद है कि इस बार उन्हें मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों का प्यार मिलेगा.
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में उनके लिए समय का पहिया पूरी तरह से 360 डिग्री घूम गया, लेकिन वह मुश्किल परिस्थितियों में हार नहीं मानने के अपने जज्बे के कारण मैदान पर डटे रहे. इस 31 साल के खिलाड़ी को पूरा विश्वास था कि अगर वह पूरे लगन से अपना काम करते रहे तो मजबूत होकर वापसी करेंगे.
हार्दिक ने 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के अगले सीजन से पहले जिओ हॉटस्टार से कहा, ‘मैं कभी हार नहीं मानता. मेरे करियर में कुछ ऐसे दौर भी आए जब मेरा ध्यान जीतने की बजाय खेल में बने रहने पर लगा था.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि क्रिकेट हमेशा मेरा सच्चा दोस्त बना रहेगा. मैंने खुद का समर्थन किया और जब मेरी कड़ी मेहनत रंग लाई तो यह उससे भी ज्यादा था... जितना मैंने सोचा था.’
हार्दिक ने कहा, ‘इस छह महीने के समय में हमने वर्ल्ड कप जीता और स्वदेश लौटने पर जो प्यार और समर्थन मुझे मिला उससे मैं अभीभूत था. मेरे लिए समय का पहिया पूरी तरह से 360 डिग्री घूम गया था.’

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











