
IPL 2025: घरेलू क्रिकेट में जमाए 9 शतक, नीलामी में मिले सिर्फ 50 लाख... दिल्ली कैपिटल्स के लिए 'ट्रंप कार्ड' बनेगा ये खिलाड़ी?
AajTak
घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले करुण नायर अब विश्व की सबसे लुभावनी टी20 लीग में बल्ला चलाते दिखेंगे. घरेलू सीजन में नायर का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जिसमें उनके 9 शतक शामिल थे. दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार आईपीएल से उन्हें केवल 50 लाख रुपये में खरीदा है.
अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर अब आईपीएल-2025 के लिए तैयार हैं. वह अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं. घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले करुण नायर अब विश्व की सबसे लुभावनी टी20 लीग में बल्ला चलाते दिखेंगे. 2024/25 के घरेलू सीजन में नायर का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जिसमें उनके 9 शतक शामिल थे. दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार आईपीएल से उन्हें केवल 50 लाख रुपये में खरीदा है.
33 साल के करुण नायर घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए बड़े खिलाड़ी साबित हुए. उन्होंने 50 ओवरों के फॉर्मेट में खेली जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में 8 पारियों में 389.50 की औसत से 779 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और एक अर्धशतक शामिल है.
करुण नायर ने रणजी ट्रॉफी में भी अपनी इसी फॉर्म को जारी रखा और 53.93 की औसत से 863 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शामिल हैं. उन्होंने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में 135 रन बनाकर अपनी टीम को चैम्पियन बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
'..प्रत्येक मैच को महत्वपूर्ण मानकर चलूंगा'
नायर ने कहा, ‘मैं दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी करके वास्तव में बहुत खुश हूं. मैं टीम से जुड़ने और खेलने के लिए बेहद उत्साहित हूं. मैं प्रत्येक मैच को पिछले मैच की तरह महत्वपूर्ण मानकर चलूंगा. मैंने बहुत अधिक बदलाव नहीं किए और केवल प्रक्रिया पर भरोसा रखा तथा पूरे सीजन के दौरान ऐसा करना जारी रखा. इस सीजन के लिए यही मेरी रणनीति थी.’

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











