
IPL 2025: कप्तान संजू सैमसन नहीं हैं पूरी तरह फिट? आईपीएल के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए सिरदर्द
AajTak
संजू सैमसन उंगली की चोट से उबरने के बाद अब अपनी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ जुड़ गए हैं. संजू सैमसन उंगली की चोट से उबरने के बाद अब अपनी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ जुड़ गए हैं.
कप्तान संजू सैमसन उंगली की चोट से उबरने के बाद अब अपनी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ जुड़ गए हैं. 30 साल के सैमसन ने बेंगलुरू में सेंटर आफ एक्सीलैंस (Centre of Excellence) में उपचार पूरा किया. वह सोमवार को रॉयल्स के पहले सेशन में मौजूद थे.
सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की 5 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान जोफ्रा आर्चर का बाउंसर लगा था. चोट के बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. रॉयल्स ने एक्स पर लिखा ,‘हवाई अड्डे से सीधे पहले प्रैक्टिस सेशन की ओर ताकि हमेशा की तरह सभी के चेहरे पर मुस्कान ला सकें.’
Straight from the airport ➡️ to our first practice match ➡️ to making everyone smile like he does! 💗💗 pic.twitter.com/da89DV0Jgt
सैमसन ने रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से बात की. देखना यह है कि पूरी तरह फिट होने के बावजूद क्या वह विकेटकीपिंग कर पाते हैं. अगर नहीं तो ध्रुव जुरेल को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
आईपीएल की पहली चैम्पियन टीम राजस्थान रॉयल्स इस बार अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को करेगी, जहां उसका मुकाबला हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होगा.
राजस्थान के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि ऑलराउंडर रियान पराग कंधे की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं. इसी चोट की वजह वजह से वह दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों से बाहर रहे थे. 23 साल के पराग ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में वापसी की, जिसमें उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ अर्धशतक बनाया और 26 ओवर गेंदबाजी की.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











