
IPL 2025: आईपीएल से पहले ही बाहर हुए ये 5 स्टार खिलाड़ी... एक को तो दो साल के लिए बैन भी कर दिया
AajTak
IPL 2025 सीजन 22 मार्च से 25 मई तक खेला जाएगा. पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होना है. मगर इस आईपीएल सीजन के आगाज से पहले ही स्टार खिलाड़ी बाहर होते जा रहे हैं. अब तक (17 मार्च) पांच खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं.
IPL 2025 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च को होगा. जबकि फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. ओपनिंग मुकाबला ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होना है. IPL 2025 सीजन में इन 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे.
मगर इस आईपीएल सीजन के आगाज से पहले ही स्टार खिलाड़ी बाहर होते जा रहे हैं. अब तक (17 मार्च) पांच खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं. इनमें से एक प्लेयर तो ऐसा है जिसे 2 साल के लिए बैन कर दिया गया है. फिलहाल, कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं उससे यह 5 का आंकड़ा बढ़ सकता है.
बाहर होने वाले सबसे ज्यादा
बाहर होने वाले पांच खिलाड़ियों में 4 विदेशी हैं. यह अल्लाह गजनफर, हैरी ब्रूक, लिजाड विलियम्स और ब्रायडन कार्स हैं. इस लिस्ट में एक नाम भारतीय है. यह उमरान मलिक हैं. इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने देश की टीम पर ध्यान लगाने के लिए IPL 2025 से नाम वापस ले लिया.
ब्रूक दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम का हिस्सा थे. अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है. ब्रूक को IPL छोड़ने की वजह से अब दो साल का बैन झेलना होगा. वे 2028 से पहले इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाएंगे.
बाकी तीन विदेशी चोट के कारण बाहर हुए

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











