
IPL 2024, RR vs MI Playing XI: पिछली हार का बदला लेना चाहेंगे हार्दिक पंड्या, ये हो सकती है मुंबई-राजस्थान की प्लेइंग 11
AajTak
आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होनी है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 29 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान मुंबई ने 15 और राजस्थान ने 13 मैचों में जीत हासिल की. जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच नंबर-38 में आज (22 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हो रही हैं. पिछली बार 1 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट से जीत हासिल की थी.
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी निगाहें होंगी. इस मैच के लिए राजस्थान की टीम में तेज गेंदबाजों नांद्र बर्गर और संदीप शर्मा की वापसी हो सकती है. बर्गर और संदीप इंजरी के चलते पिछले कुछ मैचों में नहीं खेल पाए थे. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में शायद ही कोई बदलाव करे.
Today is special, Rajasthan. 🔥💗 pic.twitter.com/NW3wfybfO6
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान मुंबई ने 15 और राजस्थान ने 13 मैचों में जीत हासिल की. जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला. राजस्थान ने जयपुर में एमआई के खिलाफ सात में से पांच मैचों में जीत हासिल की है. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस को आखिरी जीत मई 2012 में मिली थी.
पिछले चार मैच में तीन जीत दर्ज करके मुंबई इंडियंस की टीम कमबैक की राह पर चल रही है. पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने पिछले मैच में आशुतोष शर्मा के तूफानी अर्धशतक के बावजूद पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ नौ रन से जीत हासिल की थी. उस मैच में भी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई और तीन विकेट झटके.
जसप्रीत बुमराह 13 विकेट लेकर इस आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर हैं. जहां वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं तो वहीं उनके साथी गेंदबाज ऐसा करने में जूझ रहे हैं. गेराल्ड कोएत्जी ने जरूर 12 विकेट लेकर प्रभावित किया है, लेकिन उन्होंने काफी ज्यादा रन लुटाए हैं. आकाश मधवाल और कप्तान हार्दिक पंड्या महंगे साबित हुए हैं. श्रेयस गोपाल ने अभी तीन मैच खेले हैं और प्रत्येक में एक-एक विकेट झटका है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











