
IPL 2024 RR Vs MI Match LIVE Score: हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी... राजस्थान के खिलाफ मैच में किए 3 बड़े बदलाव
AajTak
IPL 2024 RR Vs MI Match LIVE Score: आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 29 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान मुंबई ने 15 और राजस्थान ने 13 मैचों में जीत हासिल की. जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला.
IPL 2024 RR Vs MI Match LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
मुंबई की प्लेइंग-11 में हुए 3 बड़े बदलाव
पंड्या ने अपनी प्लेइंग-11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं. मुंबई टीम में नुवान तुषारा, पीयूष चावला और नेहल वढेरा की एंट्री हुई है. रोमारियो शेफर्ड और श्रेयस गोपाल को बाहर किया है. दूसरी ओर संजू सैमसन ने अपनी प्लेइंग-11 में संदीप शर्मा को एंट्री दी है. उन्होंने कुलदीप सेन को आराम दिया है.
मुंबई और राजस्थान के बीच इस सीजन में यह दूसरी टक्कर है. पिछली बार 1 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था, जिसमें संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी.
जयपुर के मैदान पर राजस्थान टीम भारी
अब हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम उस हार का बदला लेने उतरी है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों मुंबई और राजस्थान के बीच अब तक 29 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान मुंबई ने 15 और राजस्थान ने 13 मैचों में जीत हासिल की.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











