
IPL 2024, Ishan Kishan: हार की हैट्रिक लगाने वाली मुंबई ने ईशान को दी ये सजा... VIDEO भी शेयर किया
AajTak
मुंबई की टीम को इस IPL 2024 सीजन के शुरुआती तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है. साथ ही कप्तान हार्दिक पंड्या को भी फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने एक कड़ा फैसला किया. उन्होंने एक नियम तोड़ने के कारण ईशान किशन को खास सजा दी है, जिसका वीडियो भी शेयर किया है...
IPL 2024, Ishan Kishan: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) टीम के लिए अब तक कुछ भी ठीक नहीं रहा है. फ्रेंचाइजी ने इस सीजन में 5 बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को हटाकर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया. इसके बाद टीम का प्रदर्शन बेकार होता चला गया.
मुंबई की टीम को इस सीजन के शुरुआती तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है. साथ ही कप्तान पंड्या को भी फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने एक कड़ा फैसला किया.
सुपरमैन की ड्रेस पहने नजर आए ईशान
मैनेजमेंट ने ईशान किशन समेत 2-3 खिलाड़ियों को अनोखे अंदाज में सजा दी है. साथ ही फ्रेंचाइजी ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों के लिए एक नई अनोखी ड्रेस बनाई. ये सुपरमैन आउटफिट है, जिसे ईशान किशन पहने नजर आए.
ईशान का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैन्स भी हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? मगर अब इसकी असली वजह सामने आई है. दरअसल, यदि कोई खिलाड़ी टीम मीटिंग में देर से आता है तो उसे इस तरह की सजा दी जाती है.
अब तक ईशान का बल्ला खामोश रहा

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











