
IPL 2023 Teams Captain: सिर्फ एक टीम को लीडर की तलाश, जानें नए सीजन में कौन-किसका कप्तान?
AajTak
आईपीएल 2023 में 10 में से 9 टीमें अपने तय कप्तानों के साथ मैदान में उतरेंगी. हालांकि एक टीम ऐसी है, जिसके पास अभी कोई कप्तान नहीं है. आईपीएल ऑक्शन 2023 के बाद किस टीम का कौन लीडर है, लिस्ट देखिए...
इंडियन प्रीमियर लीग-2023 का ऑक्शन खत्म हुआ और अब सभी टीमों का स्क्वॉड पूरी तरह से तैयार है. इस बार कई टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं, कुछ प्लेयर्स पर करोड़ों की बारिश हुई है तो कई खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे हैं. स्क्वॉड बदलने के साथ अब टीमें नए सीजन की तैयारी में जुटेंगी. टीमों का स्क्वॉड बदला है तो कुछ टीमें इस बार नए कप्तान के साथ भी उतर सकती हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग-2023 में कौन-सी टीमें तय कप्तानों के साथ उतरेंगी या कौन-सा खिलाड़ी किस टीम का कप्तान बन सकता है एक बार नज़र डाल लेते हैं. 1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस 2. चेन्नई सुपर किंग्स- महेंद्र सिंह धोनी 3. कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर 4. पंजाब किंग्स- शिखर धवन 5. दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत 6. राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन 7. मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा 8. लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल 9. गुजरात टाइटन्स- हार्दिक पंड्या
क्लिक करें: बेन स्टोक्स को खरीदकर एमएस धोनी ने चला मास्टर स्ट्रोक! एक बोली से साधे कई निशाने
सिर्फ एक टीम को कप्तान की तलाश आईपीएल 2023 में सभी टीमें अपनी तय कप्तानों के साथ पहुंचेगी, लेकिन सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद ऐसी टीम है जिसके पास कोई लीडर नहीं है. सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को रिलीज़ किया था, ऐसे में अब वह नए सीजन में एक नए लीडर की तलाश में हैं.
अगर सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वॉड को देखें तो उसके पास लीडरशिप रोल के लिए कई ऑप्शन हैं. इनमें भुवनेश्वर कुमार सबसे मज़बूत दावेदार हैं, जो पहले भी कई मौकों पर टीम की कप्तानी कर चुके हैं. उनके अलावा मयंक अग्रवाल हैं, जो पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान थे और इस ऑक्शन में हैदराबाद के साथ आ गए.
इन दोनों के अलावा एडन मर्करम भी ऐसे प्लेयर हैं जो कप्तान के रूप में अहम भूमिका निभा सकते हैं. बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद इस ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स के साथ पहुंची थी, उन्होंने इस सीजन में हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. साथ ही मयंक अग्रवाल भी 8.25 करोड़ रुपये में टीम के साथ आए.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











