
IPL में ओपनिंग मैच खेलना बन सकता है 'अपशकुन'... आंकड़े देख चौंक जाएंगे
AajTak
आईपीएल का इतिहास बताता है कि ओपनिंग मैच खेलने वाली टीम के लिए ट्रॉफी तक पहुंचना आसान नहीं रहा. ऐसे में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टेंशन तो थोड़ी-बहुत जरूर बढ़ गई है, जिन्हें आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आमने-सामने होना है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च को होने जा रहा है, जबकि इसका खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीता था. ऐसे में आरसीबी के फैन्स को इस बार भी अपनी टीम से बड़ी उम्मीदें हैं.
आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आया है, जो ओपनिंग मैच खेलने वाली टीमों के लिए थोड़ा चिंता बढ़ाने वाला है. आईपीएल में 2008 से लेकर अब तक कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं. इन 18 सीजन में सिर्फ 7 बार (2011, 2014, 2015, 2018, 2020, 2023, 2025) ऐसा हुआ, जब ओपनिंग मैच खेलने वाली टीम ने उसी साल खिताब भी जीता. यानी ज्यादातर मौकों पर टूर्नामेंट का पहला मैच खेलने वाली टीम्स ट्रॉफी तक नहीं पहुंच पाईं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फिटनेस को लेकर टेंशन में RCB!
दिलचस्प बात यह है कि ओपनिंग मैच जीतना भी खिताब की गारंटी नहीं देता. सिर्फ 4 बार (2011, 2014, 2018, 2025) ऐसा हुआ है, जब ओपनिंग मैच जीतने वाली टीम उसी सीजन में चैम्पियन भी बनी. वहीं 3 बार (2015, 2020, 2023) ऐसी भी हुआ, जब ओपनिंग मैच हारने वाली टीम ने बाद में शानदार वापसी करते हुए ट्रॉफी जीत ली.
आईपीएल में सबसे ज्यादा 5-5 खिताब जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है. मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताबी जीत हासिल की. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल चैम्पियन बनी.
कोलकाता नाइट राइडर्स भी तीन बार (2012, 2014, 2024) ट्रॉफी जीत चुकी है. इसके अलावा हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने दो बार (डेक्कन चार्जर्स 2009, सनराइजर्स हैदराबाद 2016) आईपीएल टाइटल जीता. जबकि राजस्थान रॉयल्स (2008), गुजरात टाइटन्स (2022) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1-1 बार खिताब अपने नाम किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









