
IPL खेलने के लिए PSL छोड़ा... ब्लेसिंग मुजारबानी के फैसले से तिलमिलाया पीसीबी, लीगल एक्शन की दी धमकी
AajTak
ब्लेसिंग मुजारबानी आईपीएल के आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भाग लेने वाले हैं. 6 फुट 8 इंच लंबे मुजारबानी पिछले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पार्ट थे, हालांकि तब वो एक भी मैच नहीं खेल पाए थे.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम से जोड़ा है. मुजारबानी बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर केकेआर में शामिल हुए हैं. मुस्ताफिजुर को केकेआर ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर अपनी टीम से रिलीज कर दिया था, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ.
6 फुट 8 इंच लंबे ब्लेसिंग मुजारबानी के आईपीएल में जड़ने के फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बौखला गया है. जियो सुपर की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी मुजारबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के साथ किया गया अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है.
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को तीन बार की पीएसएल चैम्पियन टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने वेस्टइंडीज के फास्ट बॉलर शमर जोसफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर 1.1 करोड़ PKR (पाकिस्तानी रुपये में) साइन किया था. हालांकि, 29 वर्षीय मुजारबानी ने अपना पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए.
ब्लेसिंग मुजरबानी हाल ही में खेले गए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आए थे. उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट लिए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने तूफानी बॉलिंग करते हुए 17 रन देकर चार विकेट झटके थे, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने सुपर-8 राउंड में जगह बनाई थी.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









